Thursday, May 7, 2026
Latest:
Latestअंतराष्ट्रीय

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान ग्राउंड व्हीकल से टकराया, ऑपरेशन ठप

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान ग्राउंड व्हीकल से टकराया, ऑपरेशन ठप।अमेरिका के ला गार्डिया एयरपोर्ट पर सोमवार सुबह बड़ा हादसा हो गया, जब मॉन्ट्रियल से आ रही एयर कनाडा एक्सप्रेस की फ्लाइट लैंडिंग के दौरान रनवे पर मौजूद एक ग्राउंड व्हीकल से टकरा गई।

न्यूयॉर्क एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा: लैंडिंग के दौरान विमान ग्राउंड व्हीकल से टकराया, ऑपरेशन ठप

लैंडिंग के वक्त हुआ हादसा

फ्लाइट ट्रैकिंग डेटा के मुताबिक, विमान जैसे ही रनवे पर उतर रहा था, तभी अचानक यह टक्कर हो गई। राहत की बात यह है कि अब तक किसी के घायल होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

 एयरपोर्ट पर ‘ग्राउंड स्टॉप’ लागू

हादसे के बाद फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन ने एयरपोर्ट पर ग्राउंड स्टॉप लागू कर दिया। यानी कुछ समय के लिए न कोई विमान उतर सका और न ही उड़ान भर सका। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आपात स्थिति के चलते एयरपोर्ट को शाम तक बंद रखा जा सकता है।

 यात्रियों की बढ़ी परेशानी

न्यूयॉर्क के सबसे व्यस्त एयरपोर्ट्स में शामिल ला गार्डिया पर इस घटना के कारण हजारों यात्रियों के फंसने की आशंका है। कई उड़ानों को डायवर्ट भी किया गया है, जिससे एयर ट्रैफिक पर व्यापक असर पड़ा है।

 जांच जारी

फिलहाल जांच एजेंसियां मौके पर मौजूद हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर रनवे पर इस तरह की टक्कर कैसे हुई।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि