Latestमध्यप्रदेश

Love Story का दुखद अंत: बेड पर पति सो रहा था, पंखे पर पत्नी की लटकी थी लाश

ग्वालियर। मात्र 3 महीने की लव स्टोरी के बाद नेहा ने परिवार वालों की मर्जी के खिलाफ राहुल से शादी कर ली और शादी के मात्र 20 दिनों में राहुल का असली चेहरा सामने आ गया। पुलिस के पास मौजूद प्राथमिक जानकारी के अनुसार बेडरूम में बिस्तर पर पति सो रहा था और पंखे पर पत्नी की लाश लटक रही थी।

आत्महत्या हो या हत्या लेकिन परिवार को छोड़कर राहुल के साथ सपनों की जिंदगी जीने आई नेहा अब जिंदा नहीं है। पुलिस ने इन्वेस्टिगेशन के बाद पति राहुल बाथम के खिलाफ नेहा चौहान को आत्महत्या के लिए प्रेरित करने का मामला दर्ज किया है। इन्वेस्टिगेशन के बाद पुलिस ने बताया कि 22 साल की नेहा चौहान मुरार के सिद्धेश्वर नगर में रहती थी और सिटी सेंटर में प्राइवेट जॉब करती थी। ऑफिस अप डाउन के बीच उसकी मुलाकात हरगोविंदपुरम में रहने वाले राहुल बाथम से हुई। मात्र 3 महीने में यह पहचान दोस्ती, प्यार और शादी तक पहुंच गई।
नेहा के घर वाले तैयार नहीं थे, नेहा ने परिवार से रिश्ता तोड़ कर राहुल से लव मैरिज कर ली। पुलिस का कहना है कि शादी के तत्काल बात राहुल का असली चेहरा सामने आ गया। वह बेरोजगार था और शराब पीने का आदी था। इतना ही नहीं बेडरूम में नेहा के साथ बेरहमी से व्यवहार करता था। नेहा ने परिवार से रिश्ता तोड़ लिया था इसलिए वह राहुल को समझाने की हर आखिरी कोशिश कर रही थी, लेकिन बात नहीं बनी।
11 सितंबर की रात नेहा ने राहुल से रिश्ता तोड़ लिया। दोनों एक ही कमरे में अलग-अलग सो गए। राहुल ने पुलिस को बताया कि रात 3:30 बजे तक उसने नेहा को बिस्तर पर सोते हुए देखा है। सुबह जब नींद खुली तो नेहा की डेड बॉडी पंखे पर लटक रही थी। नेहा के परिवार वालों का कहना है कि राहुल ने नेहा को फांसी पर लटका कर मार डाला। पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का मामला दर्ज किया है।

Back to top button