Site icon Yashbharat.com

Love Jihad: धर्म परिवर्तन कराकर दो युवतियों से किया निकाह, मचा हड़कंप

22 11 2020 a suitable boy love jihad 20201122 10113

उत्तर प्रदेश के हमीरपुर से बहला-फुसलाकर लाई गई युवती का धर्म परिवर्तन कराने के बाद निकाह कराने का मामला सामने आने पर पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। हिन्दू संगठन के लोगों ने कोतवाली में हंगामा कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की।

कोतवाली पुलिस ने पीड़ित महिला को कस्टडी में लेने के अलावा आरोपी युवक के परिजनों को हिरासत में लिया है, जबकि आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना दी।

जिस युवक ने धर्म परिवर्तन कराया है इससे पूर्व भी दो ऐसे ही महिलाओं के धर्म परिवर्तन कराकर निकाह कर चुका है।

श्यामपुरी पंजाबी कॉलोनी निवासी युनुस का पुत्र मोनू उर्फ वसीम दो दिन पूर्व सभासद अनीता के पास अपनी पत्नी अंजुम खान का मूल निवास बनवाने के लिए पत्र लिखवाने के लिए गया। सभासद ने अपने पति मोनू मंगवानी को पत्र के बारे में जानकारी दी

तो उसे संदेह हुआ। मोनू ने युनुस के दूसरे लड़के सोनू से युवती का आधार कार्ड मांगा तो उसने आनाकानी शुरू कर दी। सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस ने युनुस के घर से एक युवती को कस्टडी में लिया तो मामले का खुलासा हुआ

बताया कि वसीम झांसी व आसपास के जिले के क्षेत्र में कपड़ों की फेरी करता था। इसी दौरान उसकी वसीम की हमीरपुर की युवती से दोस्ती हो गई। पिछले महीने वसीम ने उसको फोन कर दिल्ली बुला लिया। उसके बाद उसने धर्म परिवर्तन के बिना घर में न रखने की बात कही। वसीम ने उसका धर्म परिवर्तन भी करा दिया। करीब एक महीने से वसीम के घर में युवती रह रही थी। हिन्दू संगठन के लोगों ने रोष प्रकट करते हुए आरोपी युवक पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने युवक की तलाश में नई आबादी में उसके दोस्त के घर से भी हमीरपुर निवासी एक युवती को बरामद किया। जिसका धर्म परिवर्तन कराकर निकाह किया गया था। दो युवतियों की बरामदगी के बाद पुलिस अब इस मामले में बड़ी साजिश मान रही है। वहीं दो अन्य युवतियों के धर्मपरिवर्तन कराने की बात सामने आ रही है।

Exit mobile version