Friday, May 15, 2026
Latest:
katniLatest

चालीस दिवसीय अखंड ज्योत के साथ भगवान श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का समापन

चालीस दिवसीय अखंड ज्योत के साथ भगवान
श्री झूलेलाल चालिहा महोत्सव का समापन

कलश ज्वारों एवं भजन कीर्तन
के साथ निकली शोभा यात्रा

सिंधु अमरधाम आश्रम के
पीठाधीश्वर साईं लालदास
साहिब जी द्वारा संगीतमय प्रवचन

कटनी। नगर में सिन्धी समाज द्वारा श्री झूलेलाल चालीहां समिति द्वारा मनाए जा रहे श्री झूलेलाल चालीहां महोत्सव एतिहासिक समापन मसूरा घाट में कटनी नदी के पावन तट पर अखंड ज्योति के विसर्जन के साथ हुआ और इस अवसर पर मुहूर्त गार्डन आदर्श कॉलोनी मैं हिंदू धर्म के ध्वज वाहक भगवान श्री झूलेलाल जी के उपासक व सिन्धु अमरधाम आश्रम .चकरभाटा (छत्तीसगढ़) के संतश्रीं लालदास साहिब जी द्वारा श्री झूलेलाल जी की महिमा के बखान के साथ हुआ, संतश्रीं लालदास साहब जी ने अपने अमृत रूपी प्रवचनों में कहा कि श्री झूलेलाल जी जो एक विष्णु का रूप है।

जैसे अवतार रामचंद्र श्री कृष्ण थे। साई जी ने यह भी बताया कि हम शुरू से ही अपना आराध्यदेव जल देवता को मानते थे, सिन्ध प्राप्त में हमारे हिन्दू धर्म की रक्षा की खातिर ही जलदेवता ने बालक उदयचंद के रूप में जन्म लिया।

इस अवसर पर संत श्री लालदास जी द्वारा श्री झूलेलाल चालीहा का महत्व विस्तृत रूप से बताया, प्रवचन के साथ और भजन संगीत की प्रस्तुति से पूरा कार्यक्रम स्थल का वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के अंत में पल्लव , प्रार्थना , अरदास की गई व मंच मैं बाबा आत्माराम दरबार के संत श्री बाबा गोपालदास जी भी उपस्थित थे एवं कार्यक्रम के प्रारंभ में गुरुनानक वार्ड स्थित झूलेलाल मंदिर से श्रीं झूलेलाल की की अखंड ज्योति व कलश के साथ प्रातः 6 बजे शोभा यात्रा निकाली गई।

ये शोभा यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर जंगल दफ्तर हीरागंज, गर्ग चौराहा सिंधु भवन, सिंधी स्कूल, वरुण भवन धरमलोक हॉस्पिटल, आदर्श कॉलोनी से होते हुए मसुरा घाट मैं संपन्न हुई व इस शोभा यात्रा का स्वागत रोहरा परिवार, सिंधु नौजवान मण्डल, धर्मलोक हॉस्पिटल , बत्रा परिवार द्वारा किया गया एवं हजारों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु के बीच विधिविधान से पूजा अर्चना के साथ अखंड ज्योति विसर्जन हुआ।

इस शोभा यात्रा में महिलाओं द्वारा मटकी लेकर चल रही थी और शोभा यात्रा का जगह जगह स्वागत किया गया और दोपहर 2 बजे गुरु प्रसाद, आम भंडारा का आयोजन किया गया उक्त इस भव्य कार्यक्रम मैं अनेक गणमान्य नागरिक व पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत के प्रतिनिधि तथा सामाजिक संस्थायों मैं वरुण संस्था, सिंधु नौजवान मण्डल, सुपर ग्रुप, सिंधी भावरन ग्रुप, सुहिंणा सिन्धी ग्रुप एवं नगर के अनेक राजनैतिक जनप्रतिनिधि उपस्थिति रहे , इस भव्य शोभायात्रा मैं सर्वश्री पूज्य सिंधी सेंट्रल पंचायत अध्यक्ष मोहनलाल बत्रा, तिलोकचंद भोजवानी , अशोक चेलानी, जीयंदराम पंजवानी , पीताम्बर टोपनानी, रामरतन पायल, नगर निगम अध्यक्ष मनीष पाठक नेवंद ख़ूबचंदानी, महेश बहलानी, चंदुलाल जादवानी ,जयरामदास पंजवानी, राजकुमार नानकानी, सुरेश रोचलानी , अशोक मोहनानी, पंकज आहूजा , राजेश खूबचंदानी, गोविंद सचदेवा , प्रेम बत्रा, जवाहर जसूजा ,हीरानंद सहजवानी, अशोक बजाज ,अमर चेतवानी, अशोक रोहरा, सुरेश गांधी, मेंघराज खूबचंदानी, राजेश आहूजा, बबला आसरानी, अमृत तनवानी,खियल चावला ,संजय ख़ूबचंदानी, सुजय बजाज ,मनोहर तनवानी, , पार्षद बिट्टू अहमद ,मोहन रोहरा, अजीत केसवानी, मनोहर उधवानी ,सचिन खूबचंदानी, सतराम सुन्दरानी ,मदन सेवलानी, महेश डोडानी अनेक गणमान्य नागरिक उपस्तिथ रहें।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम