FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

महापालिका इंजीनियर्स पर लोकायुक्त की रेड, 8 घरों से बरामद हुए कीमती आभूषण

महापालिका इंजीनियर्स पर लोकायुक्त की रेड, 8 घरों से बरामद हुए कीमती आभूषण

महापालिका इंजीनियर्स पर लोकायुक्त की रेड, 8 घरों से बरामद हुए कीमती आभूषण। कर्नाटक लोकायुक्त ने मंगलवार को पूरे राज्य में छापेमारी की। यह छापेमारी सरकारी अधिकारियों पर की गई। आरोप है कि इन अधिकारियों ने अपनी आय से ज़्यादा संपत्ति जमा की है। यह छापेमारी बेंगलुरु, शिवमोग्गा, चिक्कमगलुरु, अनेकल, गडग, धारवाड़ और कलबुर्गी में हुई। लोकायुक्त की टीम ने एक साथ कई जगहों पर कार्रवाई की।

महापालिका इंजीनियर्स पर लोकायुक्त की रेड, 8 घरों से बरामद हुए कीमती आभूषण

यह कार्रवाई अलग-अलग विभागों के आठ सरकारी अधिकारियों से जुड़ी जगहों पर हुई। इन अधिकारियों के घर और दफ्तरों की तलाशी ली गई। जिन अधिकारियों पर शक है, उनमें प्रकाश भी शामिल हैं।

नामों का हुआ खुलासा

लोकायुक्त जिन लोगों से जुड़े ठिकानों पर छापे मारी की गई है। उनके नामों का खुलासा किया गया है। ये सभी अधिकारी ऊंचे पदों पर बैठे हुए हैं। सभी आरोपी अधिकारी भ्रष्टाचार में शामिल हैं।

  • प्रकाश एई, बीबीएमपी, गोविंदराजनगर, बेंगलुरु
  • डॉक्टर एस प्रदीप, एसोसिएट रिसर्च डायरेक्टर, जैविक खेती, शिमोगा
  • लता मणि, लेखा अधिकारी, योउन नगर पालिका, चिक्कमगलुरु
  • केजी अमरनाथ, मुख्य अधिकारी नगर पालिका, आनेकल
  • ध्रुवराज, टाउन पुलिस इंस्पेक्टर, गडग
  • अशोक वलसांड, इंजीनियर, मलाप्रभा परियोजना, धारवाड़
  • मल्लिकार्जुन अलीपुर, पूर्व इंजीनियर, आरडीपीआर, कलबुर्गी
  • रामचन्द्र पीडीओ कलबुर्गी शामिल हैं।

बार और रेस्टोरेंट में भी हुई थी छापेमारी

बेंगलुरु सिटी पुलिस ने वेस्ट जोन के कई बार और रेस्टोरेंट में छापे मारे थे। इन छापों में कई तरह की गड़बड़ियां सामने आईं। इनमें गैरकानूनी तरीके से महिला कर्मचारियों को रखना और हेल्थ, एक्साइज और पुलिस के नियमों को तोड़ना शामिल था। कर्नाटक पुलिस ने एक बयान में कहा कि बेंगलुरु पुलिस कमिश्नर को कुछ जगहों पर गैरकानूनी काम होने की जानकारी मिली थी। इसके बाद ये छापे मारे गए।

महापालिका इंजीनियर्स पर लोकायुक्त की रेड, 8 घरों से बरामद हुए कीमती आभूषण

 

 

 

Back to top button