Latestमध्यप्रदेश

Lokayukta Trap महिला CEO ने लगाया पति को रिश्वत के काम में लोकायुक्त ने 10000 लेते पकड़ लिया

जनपद पंचायत करकेली को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है, रिश्वत की रकम उनके पति कौशलेंद्र सिंह ले रहे थे

Lokayukta Trap महिला CEO ने अपने पति के जरिए रिश्वत लेने का जुगाड़ फिट किया मगर मामला उलटा पड़ा। उमरिया जिले के करकेली जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के सरकारी बंगले में आज लोकायुक्त रीवा की 15 सदस्यीय टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करकेली को दस हजार की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया है, रिश्वत की रकम उनके पति कौशलेंद्र सिंह ले रहे थे तभी रंगेहाथ लोकायुक्त की टीम ने धर दबोचा है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रेरणा सिंह परमहंस के द्वारा सरपंच ग्राम पंचायत बहेरवाह प्रमोद यादव से नाडेप निर्माण की राशि एक लाख पचास हजार रुपए को निकालने के लिए सरपंच से दस हजार रुपये की राशि कि मांग की गई थी। जिसकी शिकायत सरपंच प्रमोद यादव ने एसपी लोकायुक्त रीवा से की और लोकायुक्त रीवा की 15 सदस्यीय टीम ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी के शासकीय आवास से दस हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। सरपंच प्रमोद यादव से दस हजार रुपए प्रेरणा सिंह के पति कौशलेंद्र सिंह लिया। लोकायुक्त रीवा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जांच में जुटी हुई है।

सरपंच ग्राम पंचायत बहेरवाह प्रमोद यादव ने बताया कि सीईओ मैडम नाडेप निर्माण कार्य का एसबीएम मद की राशि डेढ़ लाख रुपये निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग लगातार कर रही थीं, मेरे द्वारा कहा गया कि कोई बचत नही होती है कहाँ से 10 हजार रुपये दें तो भी नहीं मानी तब हमने रीवा लोकायुक्त एसपी के पास शिकायत किया और आज ट्रैप हो गईं।

एसपी लोकायुक्त रीवा गोपाल सिंह धाकड़ ने बताया कि उमरिया जिले के करकेली जनपद के ग्राम पंचायत बहेरवाह के सरपंच प्रमोद यादव ने हमारे पास लिखित शिकायत किया था कि सीईओ जनपद पंचायत करकेली प्रेरणा सिंह परमहंस नाडेप के कार्य एसबीएम मद का डेढ़ लाख रुपए निकालने के लिए 10 हजार रुपये की मांग कर रही हैं तो उसका सत्यापन करवाया गया फिर आज  ट्रैप कार्रवाई की गई है।

Back to top button