Lokayukta Trap रिश्वत लेते हुये यूं रंगे हाथ पकड़ा गया पंचायत सचिव

202302283052Feb

ग्वालियर/भिंड। Lokayukta मध्यप्रदेश में रिश्वत खोर रोजाना कहीं न कहीं पकड़े जा रहे लेकिन घूसखोरी थम नहीं रही। आज लोकायुक्त पुलिस ने दोपहर रिश्वत लेते हुये एक पंचायत सचिव को रंगे हाथों पकडा है। पकडे गये पंचायत सचिव का नाम रसाल सिंह तोमर है और वह एंडोरी में पदस्थ था।

बताया जाता है कि वीरसिंह ग्राम आलटी का पुरा एंडोरी ने लोकायुक्त को शिकायत की थी कि पंचायत सचिव शौचालय निर्माण में खर्च हुई राशि का भुगतान करने के लिये दो हजार रूपये मांग रहा है।

इस शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस ने आज जाल बिछाकर और जैसे ही वीरसिंह ने गोविंद ऑन लाइन की दुकान सर्वोदय स्कूल के पास गोहद रोड गोहद पर पंचायत सचिव रसाल सिंह रिश्वत के दो हजार दिये तो लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथों दबोच लिया। लोकायुक्त टीम डीएसपी प्रद्युम्र पाराशर व इंस्पेक्टर आराधना डेविस सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।

इसे भी पढ़ें-  UPI ट्रांजैक्शन पर चार्ज लगने का फैसला फिलहाल टला-2027 के विधानसभा चुनावों के बाद लागू हो सकता है नया MDR नियम
हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श