FEATUREDjabalpurLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Lokayukta Raid In Jabalpur: SC विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Lokayukta Raid In Jabalpur: SC विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

Lokayukta Raid In Jabalpur: SC विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा! जबलपुर लोकायुक्त टीम ने राजधानी भोपाल में बड़ी कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-1 जीवन लाल बरार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। आरोपी ने जाति प्रमाण पत्र की जांच दबाने के लिए आवेदिका से 5 लाख की रिश्वत मांगी थी। पहली किश्त 1 लाख लेते ही उसे पकड़ लिया गया।

Lokayukta Raid In Jabalpur: SC विकास विभाग के बाबू को 1 लाख की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने दबोचा

भोपाल से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आई है। जबलपुर लोकायुक्त टीम ने राजधानी में ट्रैप कार्रवाई करते हुए अनुसूचित जाति विकास विभाग के सहायक ग्रेड-1 कर्मचारी जीवन लाल बरार को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।

मामला छिंदवाड़ा निवासी आवेदिका उषा दाभीरकर से जुड़ा है, जिनके जाति प्रमाण पत्र की जांच भोपाल स्थित राजीव गांधी भवन में की जा रही थी। आरोपी ने जांच को दबाने के एवज में 5 लाख रुपए की रिश्वत की मांग की थी। आज यानी 18 अगस्त 2025 को आवेदिका से रिश्वत की पहली किश्त 1 लाख रुपए लेते ही लोकायुक्त टीम ने आरोपी को पकड़ लिया।

CEC ज्ञानेश कुमार पर महाभियोग प्रस्ताव पर विचार, INDIA गठबंधन में चली चर्चा

आरोपी ने मांगी थी 5 लाख की रिश्वत

सूत्रों के मुताबिक, आरोपी जीवन लाल बरार ने आवेदिका उषा दाभीरकर से जाति प्रमाण पत्र की जांच रिपोर्ट को रोकने के बदले 5 लाख रुपए रिश्वत की मांग की थी। इस पर पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई और लोकायुक्त टीम ने योजना बनाकर जाल बिछाया।

लोकायुक्त जबलपुर की टीम ने भोपाल के पंचशील नगर स्थित आरोपी के घर मकान नंबर G-21, प्रशासनिक अकादमी के सामने, पर ट्रैप कार्रवाई की। जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की पहली किस्त 1 लाख रुपए ली, टीम ने उसे रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

आरोपी जीवन लाल बरार पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 संशोधन 2018 की धारा 7, 13(1)(B) और 13(2) के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। इस कार्रवाई का नेतृत्व उप पुलिस अधीक्षक नीतू त्रिपाठी ने किया। टीम में निरीक्षक रेखा प्रजापति, उमा कुशवाहा, जितेंद्र यादव समेत लोकायुक्त जबलपुर की पूरी टीम मौजूद रही।

Back to top button