Latest

Lok Sabha Election Result Live: NDA रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

Lok Sabha Election Result Live: NDA रुझानों में 300 के करीब; यूपी-बंगाल ने दिया भाजपा को बड़ा झटका

Lok Sabha Chunav Results 2024 LIVE Updates: लोकसभा चुनाव के रुझानों में एनडीए ने बढ़त बना ली है। हालांकि विपक्षी गठबंधन भी टक्कर दे रहा है। एनडीए को कई राज्यों में नुकसान हुआ है, तो कई राज्यों में भाजपा ने उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन किया है। रुझानों से विपक्षी नेता गदगद हैं और कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता जश्न मनाते दिख रहे हैं। कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने कहा है कि जनता ने हमें उम्मीद से ज्यादा आशीर्वाद दिया है।

Lok Sabha Election Live: कांग्रेस ने नतीजे देरी से अपलोड करने पर चुनाव आयोग पर उठाए सवाल
लोकसभा चुनाव 2024 की मतगणना के नवीनतम रुझानों पर कांग्रेस नेता पवन खेड़ा कहा, ‘295 सीट का लक्ष्य है और हम वही लेकर चल रहे हैं, हमें भरोसा है कि अगर ईमानदारी से चलेगा तो हमें 295 सीट जरूर मिलेगा। हम सबका सवाल है कि चुनाव आयोग के साइट पर नतीजे समय पर अपलोड क्यों नहीं किए जा रहे हैं?….हम आश्वास्त है कि INDIA गठबंधन सरकार बनाने जा रही है।’

इंदौर में एक अनोखा रिकॉर्ड बना है, जहां नोटा को करीब दो लाख वोट मिले हैं। दरअसल कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय बम ने नाम वापस ले लिया था, जिसके बाद कांग्रेस ने किसी को भी समर्थन न देते हुए कहा था कि जनता के पास नोटा का विकल्प है। ऐसे में माना जा रहा है कि जो लोग कांग्रेस प्रत्याशी को वोट देने वाले थे, उनमें से कई ने नोटा का विकल्प चुना।

इंदौर सीट पर एक और रिकॉर्ड बना है और यहां भाजपा प्रत्याशी शंकर लालवानी दस लाख से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस तरह लालवानी देश में सबसे बड़ी जीत की तरफ आगे बढ़ रहे हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में भाजपा के सीआर पाटिल ने 6.90 लाख से ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की थी।

Lok Sabha Election Live Result: सहारनपुर से कांग्रेस के इमरान मसूद आगे
सहारनपुर सीट से कांग्रेस के इमरान मसूद 87 हजार वोटों से आगे चल रहे हैं। भाजपा के राघव लखनपाल बुरी तरह पिछड़ गए हैं।

उत्तर प्रदेश की रामपुर सीट पर सपा के मोहिबुल्लाह एक लाख से ज्यादा वोटों से आगे। भाजपा के घनश्याम लोधी बुरी तरह पिछड़े।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर सपा के हरेंद्र मलिक 23 हजार सीट से आगे चल रहे हैं। भाजपा के संजीव कुमार बालियान पीछे हैं।

गाजीपुर सीट से सपा के अफजाल अंसारी आगे चल रहे हैं। भाजपा के पारसनाथ राय 50 हजार के करीब वोटों से पीछे हैं।

Lok Sabha Election 2024 Result Live: यूपी में भाजपा को लगा तगड़ा झटका
उत्तर प्रदेश में भाजपा को तगड़ा झटका लगा है। राज्य में सपा 37 सीटों पर आगे चल रही है, वहीं 32 सीटों पर आगे है। उत्तर प्रदेश की संभल सीट पर सपा के जिया उर रहमान आगे चल रहे हैं। भाजपा के परमेश्वर लाल सैनी करीब 13 हजार वोटों से पीछे हैं।

Lok Sabha Election 2024: हरियाणा में कांग्रेस दे रही कड़ी टक्कर
हरियाणा में भाजपा को कांग्रेस से कड़ी टक्कर मिल रही है। राज्य की छह लोकसभा सीटों पर भाजपा और कांग्रेस चार सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस अंबाला, सिरसा, हिसार और रोहतक सीटों पर आगे चल रही है।

Back to top button