FEATUREDLatestराष्ट्रीयव्यापार

Loan In Low Interest Rate For Home : एक सपना घर हो अपना, देखें सभी बैंकों के ब्याज दर की लिस्ट

Loan In Low Interest Rate For Home : एक सपना घर हो अपना, देखें सभी बैंकों के ब्याज दर की लिस्ट। त्योहारों के मौसम की शुरुआत हो चुकी है और नवरात्रि, दशहरा व दिवाली जैसे बड़े त्योहार में लोग अपना घर खरीदतें है या फिर बनवाते हैं और इन त्योहारों पर गृह प्रवेश की करते हैं।

दरअसल हर किसी का अपना घर का सपना होता है। लेकिन आज की तारीख में घर खरीदना काफी महंगा हो गया है। इसके लिए काफी पैसे की जरूरत होती है। ऐसे में लोग अपनी गाढ़ी कमाई में से कुछ बचत कर और होम लोन लेकर अपने सपनों को पूरा करते हैं।

घर खरीददारों की इन्हीं इच्छाओं के ध्यान में रखते हुए लगभग तमाम बैंक कम रेट पर लोगों को होम लोन उपलब्ध करा रहा है। ऐसे में अगर आप भी अपना घर खरीदना या फिर बनवाना चाहते है तो चलिए जानते हैं कौन सा बैंक किस रेट पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है और किसका रेट सस्ता है, ताकि आपके उपर ईएमआई (EMI) का बोझ थोडा़ कम पड़े।

SBI Home Loan Interest Rates

देश का सबसे बड़ा सरकारी बैंक एसबीआई (SBI) सालाना 8.60 से 9.45 फीसदी की ब्याज दर फिलहाल होम लोन दे रहा है। बैंक स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की होम लोन की ये ब्याज दरें 31 दिसंबर 2023 तक लागू रहेंगी।

Bank of Baroda Home Loan Interest Rates

सार्वजनिक क्षेत्र की बैंक बीओबी (BoB) लोगों को 8.40 से 10.60 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ऑफ बड़ौदा होम लोन के इंटरेस्ट रेट्स का लिमिट सिबिल स्कोर के आधार पर तय करती है।

Indian Bank Home Loan Interest Rates

वहीं इंडियन बैंक घर खरीददारों को 8.60 से 9.90 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन उपलब्ध करा रहा है।

HDFC Bank Home Loan Interest Rates

देश की निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा बैक एचडीएफसी (HDFC) अपने ग्राहकों को 8.50 से 9.15 फीसदी ब्याज दर पर होम उपलब्ध करा रहा है।

ICICI Bank Home Loan Interest Rates

जबकि देश के निजी क्षेत्र का दूसरा सबसे बड़ा बैंक आईसीआईसीआई 9 फीसदी ब्याज दर पर होम लोन ऑफर कर रहा है। बैंक ये ब्याज दर उन्हीं लोगों को ऑफर कर रहा है, जिनका सिबिल स्कोर 750 से 800 के बीच है।

AXIS Bank Home Loan Interest Rates  

देश का निजी क्षेत्र का तीसरा सबसे बड़ा बैंक AXIS Bank 9 प्रतिशत ब्याज दर पर लोगों को होम लोन उपलब्ध करा रहा है।

बैंक            30 लाख तक         30 लाख से 75 लाख तक      75 लाख से अधिक

SBI            8.50-10.15         8.50-10.05                    8.50-10.05
BoB           8.60 – 10.65       8.60 – 10.65                  8.60 – 10.90
PNB           8.65 – 9.60         8.60 – 9.50                   8.60 – 9.50
UBI           8.50 – 10.75        8.50 – 10.95                  8.50 – 10.95

Back to top button