Wednesday, May 13, 2026
Latest:
मध्यप्रदेश

Bhopal News: नाबालिग से गैंगरेप की घटना, पुलिस ने तीन युवकों और एक लड़की पर मामला दर्ज किया

भोपाल, मध्य प्रदेश: राजधानी भोपाल के गोविंदपुरा थाना क्षेत्र में एक दुःखद घटना सामने आई है। यहां 14 साल की नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना का पर्दाफाश हुआ है। घटना में शामिल तीन युवकों के साथ एक लड़की का भी नाम आ रहा है, जिसने आरोपियों का सहयोग किया।

Bhopal News

सूत्रों के अनुसार, सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर पहचाना गया है। जानकारी के मुताबिक, पीड़ित नाबालिग की शिकायत पर गोविंदपुरा थाना पुलिस ने उन तीन युवकों और एक लड़की पर पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) और धारा 376 के तहत मामला दर्ज किया है।

Bhopal News

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम