LIVE UP BY Election Result 2020: यूपी की 7 सीटों पर मतगणना, जानिए कितना अहम है यह नतीजा
LIVE UP BY Election Result 2020: बिहार और मध्य प्रदेश में उपचुनााव के नतीजे यह तय करेंगे कि इन राज्यों में किसकी सरकार बनेगी? मौजूदा सरकार ही रहेगी या परिवर्तन होगा? इस बीच उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों के लिए भी उपचुनाव के परिणाम आएंगे।

इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भाजपा विजयी होती है तो यह संदेश जरूर जाएगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश हैं।
वहीं विपक्ष यदि बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा। वैसे एग्जिट पोल में 7 से पांच से छह सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिल सकती है। देखना यह है कि बसपा और कांग्रेस खाता खोल पाते हैं या नहीं?
उत्तर प्रदेश की जिन सीटों पर बीती 3 नवंबर को मतदान हुआ था उनके नाम हैं जौनपुर की मल्हनी, देवरिया की देवरिया सदर, उन्नाव की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला, अमरोहा की नौगांवा सादात, कानपुर नगर की घाटमपुर और बुलंदशहर सदर की सीट। इन उप चुनावों में भाजपा ने पूरा दम लगाकर प्रचार किया है।
खुद मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की निगारनी में यह चुनाव लड़ा गया है। कांग्रेस पर भी पूरे देश की नजर है, क्योंकि पार्टी खाता नहीं खोल पाती है तो प्रियंका गांधी वाड्रा पर सवाल उठेंगे।

