katniमध्यप्रदेश

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोस्ट बजट वेबिनार 2026–27 का हुआ सीधा प्रसारण

तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय पोस्ट बजट वेबिनार 2026–27 का हुआ सीधा प्रसार

कटनी -PMCOE शासकीय तिलक स्नातकोत्तर महाविद्यालय में दिनाँक राष्ट्रीय पोस्ट बजट वेबिनार 2026–27 का हुआ सीधा प्रसारण, लाभांवित हुए विद्यार्थी
भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, एवं भारतीय रचनात्मक एवं प्रौद्योगिकी संस्थान के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय राष्ट्रीय वेबिनार का आयोजन किया गया, जिसका विषय ‘सबका साथ, सबका विकास– लोगों की आकांक्षाओं की पूर्ति’ रखा गया था। इस पोस्ट बजट वेबिनार 2026–27 के अंतर्गत विद्यालयों और महाविद्यालयों में AVGC ( एनिमेशन, विजुअल इफेक्ट, गेमिंग, कॉमिक्स) कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना, विश्विद्यालय टॉउनशिप, बालिका छात्रावास को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। यह वेबिनार भारत की उभरती हुई ऑरेंज इकोनॉमी को मजबूत करने तथा युवाओं को रचनात्मक और डिजिटल कंटेंट उद्योग के लिए तैयार करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। यह वेबिनार भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के उद्बोधन से प्रारंभ हुआ। इस वेबिनार का आयोजन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ क्रिएटिव टेक्नोलॉजीज (IICT, Indian Institute of Creative Technologies) मुंबई के सहयोग से किया गया। वेबिनार में बताया गया कि बजट 2026–27 के अंतर्गत देशभर के 15000 माध्यमिक विद्यालयों और 500 महाविद्यालयों में AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स स्थापित करने की योजना है। इसके लिए लगभग 250 करोड़ रुपये की राशि निर्धारित की गई है। इस योजना का उद्देश्य विद्यालय स्तर से ही विद्यार्थियों को एनीमेशन, विजुअल इफेक्ट्स, गेमिंग, कॉमिक्स और डिजिटल स्टोरीटेलिंग जैसे आधुनिक रचनात्मक कौशलों का प्रशिक्षण प्रदान करना है।
कार्यक्रम में वक्ताओं ने बताया कि इस पहल से छात्रों को प्रारंभिक स्तर से ही कंटेंट क्रिएशन की तकनीकों से परिचित कराया जाएगा, जिससे वे उच्च शिक्षण संस्थानों तक पहुंचते-पहुंचते इन कौशलों में दक्ष बन सकें और भविष्य में रोजगार के बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें। साथ ही यह योजना देश में तेजी से बढ़ रही डिजिटल और क्रिएटिव इंडस्ट्री के लिए कुशल मानव संसाधन तैयार करने में भी सहायक सिद्ध होगी।
वेबिनार के दौरान विशेषज्ञों ने शिक्षा, उद्योग और सरकार के बीच समन्वय को मजबूत करने, प्रशिक्षकों के प्रशिक्षण, मानकीकृत पाठ्यक्रम निर्माण तथा ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों तक इस योजना का लाभ पहुंचाने पर विशेष बल दिया। इसके साथ ही वक्ताओं ने कहा कि AVGC कंटेंट क्रिएटर लैब्स की स्थापना से देश के युवाओं में रचनात्मकता और तकनीकी कौशल का विकास होगा तथा भारत को वैश्विक स्तर पर क्रिएटिव कंटेंट और डिजिटल मीडिया के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने में मदद मिलेगी। अंत में, समापन सत्र के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के आभार अभिव्यक्त के साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ। इस वेबिनार में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ सुनील कुमार वाजपेई, डॉ. चित्रा प्रभात सहित डॉ माधुरी गर्ग, प्रो एम. पी. यादव, डॉ नाहिद सिद्दीकी, प्रो. जी. एम. मुस्तफा, डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, डॉ अनिल तौहेल, श्री सागर पटेल, डॉ. संगीता बासरानी, कार्यक्रम संयोजक प्रियंका गुप्ता, डॉ विजय कुमार, डॉ सुशील मिश्रा, डॉ. अपेक्षा मिश्रा, डॉ राजश्री शर्मा, योगेंद्र सोनी, डॉ रामसहोदर साकेत, घनश्याम गेडाम सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Back to top button