Tuesday, May 12, 2026
Latest:
FEATUREDLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

LIVE Sarkari Naukri 2021 LIVE : रेलवे ने 3366 पदों पर निकालीं बंपर भर्तियां, 4 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन

Sarkari Naukri: जमा करना होगा इतना आवेदन शुल्क
आवेदकों का चयन आवेदन करने वाले सभी पात्र उम्मीदवारों के संबंध में तैयार योग्यता के आधार पर होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी को 100 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। हालांकि, अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / पीडब्ल्यूबीडी / महिला उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना है। अभ्यर्थी डेबिट कार्ड / क्रेडिट कार्ड / इंटरनेट बैंकिंग आदि का उपयोग करके आवेदन शुल्क जमा कर सकते हैं।
11:03 AM, 02-OCT-2021

Govt Jobs: दसवीं पास कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार को सरकारी मान्यता प्राप्त बोर्ड से कुल मिलाकर न्यूनतम 50% अंकों के साथ 10 वीं कक्षा की परीक्षा या इसके समकक्ष (10 + 2 परीक्षा प्रणाली के तहत) उत्तीर्ण होना चाहिए और एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा जारी अधिसूचित व्यापार में राष्ट्रीय व्यापार प्रमाणपत्र भी होना चाहिए। उम्मीदवार की आयु सीमा 15 वर्ष से 24 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
10:33 AM, 02-OCT-2021

Sarkari Naukri 2021 LIVE Govt Job alert Results News Updates 2 october apply now
सरकारी नौकरी: यहां होगी आवेदकों की भर्ती
हावड़ा – 659 पद
सियालदह – 1123 पद
आसनसोल – 412 पद
मालदा – 100 पद
कांचरापाड़ा – 190 पद
लिलुआ – 204 पद
जमालपुर – 678 पद
10:04 AM, 02-OCT-2021
LIVE : रेलवे ने 3366 पदों पर निकालीं बंपर भर्तियां, 4 अक्तूबर से कर सकेंगे आवेदन
तरेलवे भर्ती सेल, पूर्वी रेलवे ने अपरेंटिस पदों के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। योग्य उम्मीदवार आरआरसी ईआर की आधिकारिक साइट rrcer.com के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण प्रक्रिया 4 अक्टूबर, 2021 से शुरू होगी और 3 नवंबर, 2021 को समाप्त होगी। यह भर्ती अभियान संगठन में 3366 पदों को भरेगा।

 

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम