#MP Vidhansabha ElectionsLatestमध्यप्रदेश

Live Result भाजपा की आंधी में भी हारे या पीछे चल रहे ये दिग्गज

Live MP Result प्रदेश में भले ही भाजपा की आंधी या सुनामी सी चली मगर कई दिग्गज या तो पीछे हैं या हार गये गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा पीछे चल रहे तो वहीं अरविंद भदौरिया हार गए।

अटेर से भाजपा के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया हारे, गोहद से लाल सिंह आर्य भी पीछे

भिंड में अटेर विधानसभा से भाजपा के सहकारिता मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया चुनाव हार गए हैं। उन्‍हें कांग्रेस के हैमंत कटारे ने हरायाा इसके साथ ही गोहद विधानसभा से चुनावलड् रहे पूर्व मंत्री लाल सिंह आर्य भी पीछे चल रहे हैं। साथ ही शिवपुरी में पोहरी से राज्‍यमंत्री सुरेश राठखेडा भी चुनाव हार गए हैं।

दतिया में गृहमंत्री सातवें राउंड में 8642 से पीछे, हार सकते हैं

 प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा अपने प्रतिद्वंदी राजेंद्र भारती से लगातार पिछड़ रहे हैं। सातवें राउंड में गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा 8642 मतों से पीछे हैं।

दतिया में सातवें राउंड में गृहमंत्री डॉक्टर नरोत्तम मिश्रा 8642 वोटो से हुए पीछे।

सागर जिले में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पीछे, भूपेंद्र सिंह व गोपाल भार्गव जीत की ओर

 सागर जिले की सुरखी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी एवं परिवहन एवं राजस्व मंत्री दसवें राउंड की मतगणना के बाद 1363 मतों से पीछे चल रहे हैं। यहां कांग्रेस प्रत्याशी नीरज शर्मा बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं खुरई विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी प्रत्याशी एवं मंत्री भूपेंद्र सिंह कांग्रेस की प्रत्याशी रक्षा राजपूत से 32828 मतों से आगे हैं। खुरई में 14 राउंड की गणना हो चुकी है। उधर, रहली विधानसभा क्षेत्र में 19 राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी एवं पीडब्ल्यूडी मंत्री गोपाल भार्गव कांग्रेस की प्रत्याशी ज्योति पटेल से 66808 मतों से आगे हैं। खुरई व रहली से दोनों मंत्री जीत के करीब हैं।

इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के भाजपा उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय 52 हजार वोटों से आगे

भाजपा के महासचिव और इंदौर विधानसभा क्षेत्र-1 के उम्मीदवार कैलाश विजयवर्गीय कांग्रेस प्रत्याशी संजय शुक्ला से 52000 वोटों से आगे चल रहे हैं। मालिनी गौड़ और कैलाश विजयवर्गीय भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां भारी भीड़ है। उधर, इंदौर-5 में बड़ा उलटफेर हुआ है। यहां पहले राउंड से आगे चल रहे भाजपा के महेंद्र हार्डिया आठवें राउंड में कांग्रेस के सत्यनारायण पटेल से 8978 वोटों से पिछड़ गए हैं।

Back to top button