LIVE MP Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल के अनुसार, मप्र में 28 सीट जीत सकती है BJP, छिंदवाड़ा में हार सकती है कांग्रेस
LIVE MP Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल के अनुसार, मप्र में 28 सीट जीत सकती है BJP, छिंदवाड़ा में हार सकती है कांग्रेस

LIVE MP Exit Poll Results 2024: एग्जिट पोल के अनुसार, मप्र में 28 सीट जीत सकती है BJP, छिंदवाड़ा में कांग्रेस हार सकती है, मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। छिंदवाड़ा सीट पर कांग्रेस को झटका लग सकता है। वहीं राजगढ़ सीट पर दिग्विजय सिंह की हार हो सकती है। एमपी की सभी 29 लोकसभा सीटों पर कैसे हैं एग्जिट पोल के नतीजे। यहां जानें हर पल का अपडेट।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: छिंदवाड़ा में हार सकती है कांग्रेस, दिग्विजय को भी मिलेगी शिकस्त
इंडिया टीवी के एग्जिट पोल में बताया गया है कि मध्य प्रदेश की 29 में से मंडला सीट छोड़कर शेष सभी पर भाजपा की जीत का अनुमान है। छिंदवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी नकुल नाथ की हार हो सकती है, वहीं राजगढ़ में दिग्विजय सिंह भी हार सकते हैं।
LIVE MP Exit Poll Results 2024: दो सबसे बड़ी बातें
नकुल नाथ छिंदवाड़ा से हार सकते हैं
दिग्विजय सिंह को राजगढ़ से हार का सामना करना पड़ सकता है।
LIVE MP Exit Poll Results 2024: भाजपा को 29 में से 28 सीट का अनुमान
मध्य प्रदेश की कुल 29 लोकसभा सीटों में से भाजपा 28 पर जीत दर्ज कर सकती है। मंडला सीट पर भाजपा हार सकती है। छिंदवाड़ा सीट भी कांग्रेस हार सकती है। यहां नकुल नाथ कांग्रेस प्रत्याशी थे।
Exit Poll Result 2024 शिवराज बोले, भाजपा अकेले जीतेगी 370 सीट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इंडी एलायंस वाले अभी भले ही जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद EVM में गड़बड़ी की बात करने लगेंगे। शिवराज ने कहा कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों को पार करेगा।
Exit Poll Result 2024 शिवराज बोले, भाजपा अकेले जीतेगी 370 सीट
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दावा किया है कि इंडी एलायंस वाले अभी भले ही जीत का दावा कर रहे हैं, लेकिन चुनाव नतीजे आने के बाद EVM में गड़बड़ी की बात करने लगेंगे। शिवराज ने कहा कि एनडीए गठबंधन 400 सीटों को पार करेगा।
LIVE MP Exit Poll Results 2024: केरल में कांग्रेस को भारी बढ़त
केरल की 20 में से कांग्रेस 17 सीट जीत सकती है। राहुल गांधी वायनाड सीट जीत रहे हैं। भाजपा को केरल में तीन सीट मिल सकती है।
MP Exit Poll Results: मप्र में बीते लोकसभा चुनाव में वोट प्रतिशत
मध्य प्रदेश में बीते लोकसभा चुनाव में भाजपा को 58 फीसदी वोट मिले थे। कांग्रेस को 34.50 फीसदी वोट मिले थे। इसके अलावा बहुजन समाज पार्टी को 2.38 फीसदी मिले थे।
MP Exit Poll Results: छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें
एग्जिट पोल में छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बीते लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है।
LIVE MP Exit Poll Results 2024: मंदसौर सीट का मुकाबला
मध्य प्रदेश की मंदसौर लोकसभा सीट पर भाजपा के सुधीर गुप्ता का मुकाबला कांग्रेस के दिलीप सिंह गुर्जर से है।
Madhya Pradesh Exit Poll Results 2024 LIVE News Updates In Hindi: नकुलनाथ का क्या होगा
मध्य प्रदेश की छिंदवाड़ा सीट कांग्रेस के लिए बहुत खास है। पूर्व सीएम कमल नाथ के बेटे नकुलनाथ के सामने यहां भाजपा के बंटी कुमार साहू मैदान में हैं।
MP Exit Poll Results: छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें
एग्जिट पोल में छिंदवाड़ा सीट पर सभी की निगाहें टिकी हुई है। बीते लोकसभा चुनाव में मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने इस एकमात्र सीट पर जीत हासिल की थी। इस बार छिंदवाड़ा सीट पर कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ का मुकाबला भाजपा के विवेक बंटी साहू से है।
LIVE MP Exit Poll Results 2024: इंदौर के ड्रामे पर रही देश की नजर
इंदौर में शंकर ललवानी भाजपा प्रत्याशी थे, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम ने ऐनवक्त पर नामांकन वापस लेकर सबको हैरत में डाल दिया था। कांग्रेस की गैरमौजूदगी में ललवानी की जीत तय मानी जा रही है।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: पिछले लोकसभा चुनाव की तुलना में कम वोटिंग
मध्य प्रदेश में इस बार चार चरणों में मतदान के दौरान बीते लोकसभा चुनाव की तुलना में कम मतदान हुआ है। चुनाव आयोग के अनुसार, इस बार 29 लोकसभा सीटों पर 66.87 फीसदी मतदान हुआ है, वहीं साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 71.16 फीसदी मतदान हुआ था।
Exit Poll Results 2024 Live: यहां देखें एक्जिट पोल के लाइव नतीजे
एक्जिट पोल के लाइव नतीजे
LIVE MP Exit Poll Results 2024: गुना में सिंधिया की प्रतिष्ठा दांव पर
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को भाजपा ने गुना शिवपुरी सीट से मैदान में उतारा था। यहां उनका मुकाबला कांग्रेस के राव यादवेंद्र सिंह यादव से हुआ है।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: देश की हृदय स्थली मध्यप्रदेश में कौन मारेगा बाजी?
देश के हृदय स्थल मध्य प्रदेश में कौन का सियासी दल बाजी मारेगा? इस पर सभी की निगाहें टिकी है। मध्यप्रदेश में विशेषकर राजगढ़ और छिंदवाड़ा सीट पर रोचक मुकाबला है। इन दोनों सीटों पर क्रमश: दिग्विजय सिंह और नकुलनाथ की साख दांव पर लगी हुई है।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: एमपी के भिंड में इस बार का मुकाबला
मध्य प्रदेश की भिंड लोकसभा सीट पर भाजपा की संध्या राय का मुकाबला कांग्रेस के फूल सिंह बरैया से हुआ है।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: मध्यप्रदेश में ऐसा रहा था 4 चरणों का मतदान प्रतिशत
पहला चरण – 67.75 प्रतिशत मतदान
दूसरा चरण – 58.59 फीसदी मतदान
तीसरा चरण – 66.74 फीसदी मतदान
चौथा चरण – 72.05 फीसदी वोटिंग
LIVE MP Exit Poll Results 2024: मुरैना में भाजपा-कांग्रेस आमने-सामने
मध्य प्रदेश की मुरैना लोकसभा सीट पर भाजपा के शिवमंगल सिंह तोमर का मुकाबला कांग्रेस के सत्यपाल सिंह सिकरवार से हुआ था।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: ज्योतिरादित्य सिंधिया का कांग्रेस पर तंज
केंद्रीय मंत्री और गुना से भाजपा प्रत्याशी ज्योतिरादित्य सिंधिया ने I,N.D.I.A. के सरकार बनाने के दावों पर कहा कि दिन में सपने कोई भी देख सकता है। सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए गठबंधन इस बार नया कीर्तिमान बनाने जा रहा है।
MP Exit Poll Results 2024 : दिग्विजय सिंह का दावा, I.N.D.I.A. को आएगी अच्छी सीटें
राजगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने भी एग्जिट पोल आने से पहले दावा किया है कि I.N.D.I.A. गठबंधन को अच्छी सीटें मिल सकती है। एनडीए को 400 पार नहीं आ रही है।
MP Exit Poll 2024 Results: ग्वालियर में इस बार कैसा है मुकाबला
मध्य प्रदेश की ग्वालियर सीट पर भाजपा के भारत सिंह कुशवाह का मुकाबला कांग्रेस के प्रवीण पाठक से हुआ है।
MP Exit Poll Results: विदिश से शिवराज सिंह चौहान प्रत्याशी
मध्य प्रदेश की विदिशा लोकसभा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा प्रत्याशी हैं और उनका मुकाबला भानु प्रताप शर्मा से है।
Madhya Pradesh Exit Poll 2024: भोपाल में किनके बीच मुकाबला
मध्य प्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर भाजपा के आलोक शर्मा का मुकाबला कांग्रेस के अरुण श्रीवास्तव से है।
MP Exit Poll 2024 Results: मध्य प्रदेश में कांग्रेस का अपना दावा
कांग्रेस में भी मध्य प्रदेश में एतिहासिक जीत का दावा किया है।
MP Exit Poll 2024 Results: भाजपा बोली- 29 में से 29 सीट जीतेंगे
भाजपा का दावा है कि उसे इस बार मध्य प्रदेश की सभी 29 सीटों पर जीत मिलने जा रही है।
MP Exit Poll 2024 Results: भाजपा-कांग्रेस के अपने-अपने दावे
मध्य प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं।
MP Exit Poll Results: बीते लोकसभा चुनाव में चुनाव नतीजे
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर साल 2019 के लोकसभा चुनाव में 28 सीटों पर भाजपा की जीत हुई थी। वहीं कांग्रेस के खाते में एकमात्र छिंदवाड़ा सीट ही आई थी। छिंदवाड़ा सीट से प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के बेटे नकुल नाथ सांसद चुने गए थे।
MP Exit Poll 2024 Results: एमपी में 29 सीटों पर चुनाव, कांग्रेस 27 पर लड़ी
मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों पर मतदान हुए हैं, लेकिन कांग्रेस 27 सीटों पर ही चुनाव लड़ी। इंदौर और खजुराहो सीट पर कांग्रेस रेस से बाहर थी। खजुराहो सीट गठबंधन के तहत सपा को दी गई थी, वहीं इंदौर सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अक्षय कांति बम आखिरी वक्त में भाजपा में शामिल हो गए थे।
MP Exit Poll 2024 Results: मप्र में शुरुआती 4 चरणों में मतदान
आपको बता दें कि देश में लोकसभा चुनाव 7 चरणों में आयोजित हुए थे। मप्र में शुरुआती 4 चरणों में 29 सीटों के लिए मतदान हुआ था। देश की कुल 543 में से 542 सीटों पर वोटिंग हुई है। सिर्फ गुजरात की सूरत सीट पर मतदान नहीं हुआ क्योंकि भाजपा उम्मीदवार पहले ही विजयी घोषित हो चुका है।
MP Exit Poll Results: 4 जून को आएंगे चुनाव नतीजे
एजेंसियों के सर्वे के आधार पर मप्र के चुनाव परिणाम का अनुमान लगाया जा सकता है। हालांकि एग्जिट पोल कितने सटीक निकलते हैं, इसका पता तो 4 जून को लोकसभा चुनाव मतगणना के बाद ही पता चलेगा।
MP Exit Poll 2024 Results: कुछ देर में आएंगे एग्जिट पोल के नतीजे
मध्य प्रदेश की 29 सीटों को लेकर एग्जिट पोल के नतीजे शनिवार को शाम 6.30 बजे से आना शुरू हो जाएंगे। देश कई सर्वे एजेंसियों ने आम चुनाव के बाद मप्र की भी एक-एक सीट का सर्वे किया है।







