
नागपुर। मुरली विजय ने शनिवार को श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में शतक लगाते हुए भारत को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया। भारत ने दूसरे दिन समाचार लिखे जाने पहली पारी में 62 अोवरों में 1 विकेट पर 173 रन बना लिए हैं। विजय 102 और पुजारा 63 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने पहली पारी में 205 रन बनाए थे। भारत अभी मेहमान टीम के पहली पारी के स्कोर से 32 रन पीछे है जबकि उसके 9 विकेट शेष है।
भारत ने दूसरे दिन सुबह 11/1 से आगे खेलना शुरू किया। विजय और पुजारा ने बिना कोई जोखिम उठाए धीमी बल्लेबाजी कर रन बनाने का सिलसिला शुरू किया। विजय ने इस दौरान 16वीं फिफ्टी पूरी की। इसके बाद पुजारा ने 17वीं फिफ्टी पूरी की। विजय ने दिलरुवान परेरा की गेंद पर 1 रन लेते हुए शतक पूरा किया। यह उनका टेस्ट क्रिकेट में 10वां शतक है। उन्हें इस तक पहुंचने के लिए 187 गेंदों का सामना करना पड़ा।
श्रीलंका की पहली पारी को सस्ते में समेटने के बाद टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन मेहमानों पर विशाल बढ़त हासिल करने के इरादे से मैदान में उतरेगी। अब भारतीय टीम का इरादा पहली पारी में विशाल स्कोर खड़ा कर श्रीलंका को दबाव में लाने का रहेगा। इसके लिए घरेलू बल्लेबाजों को दमदार प्रदर्शन करना होगा। कोलकाता में मेजबान बल्लेबाज पहली पारी में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए थे और नागपुर में वे उस बात को दोहराने से बचना चाहेंगे।