FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

LIVE Gwalior Chambal by Election 2020 Results: ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 13 सीटों के लिए कुछ देर में आरंभ होगी मतगणना

LIVE Gwalior Chambal by Election 2020 Results: ग्‍व‍ालियर चंबल अंचल की सीटों के नतीजे मध्‍य प्रदेश की शिवराज सरकार का भविष्‍य भी तय करेंगे।
LIVE Gwalior Chambal by Election 2020 Results: ग्‍वालियर। मध्य प्रदेश की जिन28 सीटों पर उपचुनाव के लिए मतदान हुआ है इसमें ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की 13 सीटें भी महत्‍वपूर्ण हैं। इन सीटों पर हुई वोटिंग की गिनती अब से कुछ देर में आरंभ हो जाएगी।

मुरैना में कांग्रेसियों की दंगे कराने की धमकी के बाद मतगणना केन्द्र को बनाया छावनी

मतगणना में धांधली के आरोप लगाते हुए पिछले दिनों कांग्रेस ने दंगे हो जाने की धमकी दी थी। दो दिन पहले हजारो कार्यकर्ताओं ने कमिश्नर को ज्ञापन दिया। यहां कांग्रेस नेताओं ने दंगे होने की धमकी दी। इसके साथ ही नेताओ ने हजारों की संख्या में मतगणना स्थल पॉलिटेक्निक कॉलेज पर कार्यकर्ताओ को जमा रहने की भी अपील की थी। इसके बाद पुलिस के लिए चुनोती थी, इसके साथ ही किसी तरह का उपद्रव न हो जाए इसके लिए कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। जिससे मतगणना स्थल तक कोई भीड़ जमा न हो। मतगणना स्थल से तीन किमी की दूरी से ही पुलिस की सख्त चेकिंग है और पूरे क्षेत्र में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। किसी को भी बिना चेक किए और बिना कारण बताए मतगणना स्थल तक जाने नहीं दिया जा रहा है।

सिंधिया समर्थकों की भूमिका महत्‍वपूर्ण

मध्‍य प्रदेश में कमल नाथ सरकार गिराने और फ‍िर से शिवराज सिंह चौहान की भाजपा सरकार बनाने में राज्‍यसभा सदस्‍य ज्‍योतिरादित्‍य सिंधिया के समर्थक विधायकों ने महत्‍वपूर्ण भूमिका निभाई थी और अब इन सीटों पर ही सरकार का खासा दारोमदार भी है।

कुछ जगह पर हिंसक घटनाएं हुई

ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में ग्वालियर, ग्वालियर पूर्व, डबरा, भांडेर, गोहद, मेहगांव, अंबाह, दिमनी, मुरैना, सुमावली, जौरा, करैरा, पोहरी और बड़ा मलहरा सीट पर मतदान कराया गया है। उपचुनाव के दौरान क्षेत्र में कुछ जगह पर हिंसक घटनाएं हुई हैं। अधिकारियों के डबरा विधानसभा के नतीजे शाम तक आ सकते हैं, लेकिन पूर्व विधानसभा क्षेत्र के नतीजों के लिए कुछ इंतजार करना होगा।

चुनाव आयोग की वेबसाइट ओपन करते ही आपको विधानसभा वार सभी सीटों के नतीजे अपडेट होते ही दिखेंगे। इसके लिए रिजल्ट डॉट इसीआई डॉट जीओवी डॉट इन पर क्लिक कर सकते हैं। मंगलवार सुबह यह एक्टिव हो जाएगी।

ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 48.15 प्रतिशत मतदान

उपचुनाव में 69 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया है। 2018 के विधानसभा चुनाव में इन क्षेत्रों में 72.93 फीसद वोट डाले गए थे। सबसे कम ग्वालियर पूर्व विधानसभा में 48.15 प्रतिशत मतदान हुआ है।

Leave a Reply

Back to top button