Latest

LIVE Gujarat By Election Result: आठ विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरु, मुख्‍यमंत्री रुपाणी के लिए प्रतिष्‍ठा की जंग

अहमदाबाद। Gujarat Assembly By-Election Result 2020: LIVE Gujarat By Election Result: आठ विधानसभा सीटों के लिए मतगणना शुरु, मुख्‍यमंत्री रुपाणी के लिए प्रतिष्‍ठा की जंग गुजरात की आठ विधानसभा सीटों पर 3 नवंबर को मतगणना शुरु हो चुकी है। राज्‍य की आठ विधानसभा सीटों अबदासा (कच्छ), लिंबडी (सुरेंद्रनगर), मोरबी (मोरबी जिला), धारी (अमरेली), गड्ढा (बोटाड), कर्जन (वडोदरा), डांग (डांग जिला) और कपराडा (वलसाड) के लिए मतदान हुआ था। गुजरात का ये उपचुनाव मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी के लिए प्रतिष्‍ठा की जंग मानी जा रही है तो वहीं कांग्रेस अपनी साख बचाने में लगी हुई है। मुख्‍यमंत्री रुपाणी ने अपनी चुनावी सभाओं में कांग्रेस में गुटबाजी व चुनाव के पश्‍चात कांग्रेस के टूटने पर चर्चा कर रहे थे तो वहीं कांग्रेस का चुनाव प्रचार के दौरान गद्दार वर्सेज वफादार पर फोकस था। आठ विधानसभा सीटों पर कुल 81 प्रत्‍याशी मैदान में हैं। बता दें कि 3 नवंबर को हुए मतदान में 60.75 फीसद लोगों ने वोट डाला था। मतगणना सुबह 8:00 बजे शुरु हो चुकी है।

LIVE Gujarat By Election Result 2020 Updates:

-गुजरात के डांग में मतगणना केंद्र

भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला

मतों की गिनती के साथ ही हाल ही में भाजपा में शामिल हुए पूर्व कांग्रेस विधायकों की लोकप्रियता का फैसला हो जाएगा। इसी साल जून में हुए राज्‍यसभा चुनाव के पश्‍चात कांग्रेस के मौजूदा विधायकों के इस्‍तीफा देने के पश्‍चात राज्‍य में इन आठ सीटों पर उपचुनाव की जरूरत पड़ी थी। इनमें से पांच विधायक बाद में भाजपा में शामिल हुए और सत्‍तारूढ़ दल ने इन्‍हें ही उपचुनाव में मौजूदा सीटों पर मैदान में उतार दिया।

राज्‍य में बीते 25 वर्षों से है भाजपा का शासन

राज्य में पिछले 25 वर्षो से भारतीय जनता पार्टी का शासन है, इस दौरान किए गए जनकल्‍याण के कार्यो की भाजपा जनता के सामने गिनती कर रही है। राज्‍य में बिजली, यातायात, गांव-गांव में ब्रॉडबैंड इंटरनेट, सड़क, पानी, नर्मदा नहर, नर्मदा पाइपलाइन के अलावा राज्य के बजट में भारी वृद्धि को भाजपा अपनी उपलब्धि बता रही है।

रोचक मुकाबला

इस चुनावी जंग को इसलिए भी रोचक बताया जा रहा है क्‍योंकि आठ सीटों में से पांच विधायक वो हैं जो कांग्रेस छोड़ भाजपा में शामिल हुए हैं। वहीं मोरबी से कांग्रेस प्रत्‍याशी जयंतीलाल पटेल ने अपने वेतनमान से 24 लाख रुपये जनता के लिए खर्च करने का वादा किया है, जिसे लेकर उनकी खूब चर्चा हो रही है।

Leave a Reply

Back to top button