खेल डेस्क। एशिया कप 2018 के फाइनल मुकाबले में भारत और बांग्लादेश की क्रिकेट टीमें दुबई के इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में एक दूसरे के आमने-सामने हैं। टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए बांग्लादेश की टीम ने 7 विकेट के नुसान पर 200 रन बना लिए हैं। सौम्य सरकार और एन इस्लाम की सलामी जोड़ी क्रीज पर है। फाइनल मुकाबले के लिए टीम इंडिया में कप्तान रोहित शर्मा, शिखर धवन, जसप्रीत बुमराह, केदार जाधव और भुवनेश्वर कुमार की वापसी हुई है। वहीं, बांग्लादेश की टीम में सिर्फ एक बदलाव किया गया है और मोमिनुल हक की जगह बाएं हाथ के स्पिनर नजमुल इस्लाम को टीम में शामिल किया गया है। भारत ने 2016 में भी इस टूर्नामेंट के फाइनल में बांग्लादेश को ही हराकर अपना छठा एशिया कप खिताब जीता था। हालांकि एशिया कप का वह संस्करण टी-20 फॉर्मेट में खेला गया था और महेंद्र सिंह धौनी तब टीम इंडिया के कप्तान थे। वहीं, बांग्लादेश क्रिकेट टीम तीसरी बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। दूसरी बार 2012 में पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम के एशिया कप फाइनल जीतने के सपने को तोड़ दिया था। इस बार उसकी कोशिश भारतीय चुनौती को समाप्त कर अपना पहला खिताब जीतने की होगी। भारत ने 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010 और 2016 में एशिया कप के खिताब पर अपना कब्जा जमाने में सफलता पाई है
Related Articles
Delhi Electricity Price Hike: दिल्ली वालों को लगा ‘करंट’: महंगी होगी बिजली- PPAC चार्ज में भारी बढ़ोतरी; 500 यूनिट से ज्यादा वालों की जेब कटेगी, फैक्ट्रियां शिफ्ट होने का डर
27 minutes ago
IAF Aircraft Accident: भारतीय वायुसेना का AN-32 ट्रांसपोर्ट विमान असम के जोरहाट में क्रैश; लैंडिंग के दौरान हुआ बड़ा हादसा, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
30 minutes ago
Ganga Expressway Accident: उन्नाव में गंगा एक्सप्रेसवे पर काल बनी रफ्तार- खड़े ट्रक में पीछे से घुसी तेज रफ्तार कार; प्रयागराज के 4 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत
17 hours ago
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कैनेडी हॉल में गूंजे ‘जय श्री राम’ और ‘हर-हर महादेव’ के नारे- यूपी के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का बड़ा दौरा
17 hours ago




