Site icon Yashbharat.com

Live Damoh By Election Result 2021: दमोह उपचुनाव मतगणना के पहले राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन आगे

02 05 2021 live damoh by election

दमोह, Live Damoh By Election Result 2021। दमोह विधानसभा उपचुनाव में सुबह 8 बजे से पालिटेक्निक कालेज परिसर में डाक मतपत्राें की गणना के साथ मतगणना की प्रक्रिया जारी है। पहले राउंड में कांग्रेस के अजय टंडन को 3702 वोट और भाजपा के राहुल सिंह लोधी को 2069 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी इस राउंड में 1633 मतों से आगे रहे। कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लगवा चुके कर्मचारी ही मतगणना कर रहे हैं, इसके पहले इनका कोविड टैस्ट भी करवाया गया है।यहां 22 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें मुख्य मुकाबला भाजपा प्रत्याशी राहुल सिंह लोधी और कांग्रेस प्रत्याशी अजय टंडन के बीच है। मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों अचानक आमने-सामने हो गए, फिर एक-दूसरे को अनदेखा कर आगे बढ़ गए। 17 अप्रैल को उपचुनाव में दमोह सीट पर कुल 59.81 फीसद मतदान हुआ था, जबकि इसके पहले 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में ये 74.45 फीसद था। पहले इस सीट पर राहुल सिंह लोधी कांग्रेस की ओर से विधायक थे, बाद में उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया और भाजपा का दामन थाम लिया। दमोह सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद भाजपा ने राहुल सिंह लोधी को ही यहां से अपना प्रत्याशी बनाया। अब आज मतगणना से तय होगा कि जनता उनके इस निर्णय का साथ दिया है या नहीं।

दमोह में मतगणना स्थल पर भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी दोनों अचानक आमने-सामने हो गए, फिर एक-दूसरे को अनदेखा कर आगे बढ़ गए#Damoh #ByElection2021 #MadhyaPradesh pic.twitter.com/pQFYOmeO7K

— NaiDunia (@Nai_Dunia) May 2, 2021

उपचुनाव में दोनों ही पार्टियों ने अपना पूरा जोर लगा दिया है। भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान चार बार दमोह में आम सभा करने आए थे वहीं उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दमोह में ही डेरा डाले रहे और कैबिनेट के सभी मंत्री और विधायकों ने भी भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार किया था। कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तीन बार दमोह आए थे और अजय टंडन के पक्ष में रोड शो भी किया था।

26 राउंड में मतगणना : मतगणना में 26 राउंड रखे गए हैं और प्रत्येक राउंड में 40 मिनट का समय लगेगा जिससे जीत, हार का अंतिम परिणाम रात नौ बजे तक आने की संभावना व्यक्त की जा रही है। यदि 2018 विधानसभा चुनाव की तरह स्थति रही तो देर रात तक भी अंतिम परिणाम आ सकता है।

एक हजार से ज्यादा मौजूद : आज मतगणना में करीब एक हजार लोगों की भीड़ मतगणना कक्ष में हैं। जिसमें 308 गणना एजेंट, 22 प्रत्याशी, 22 निर्वाचन अभिकर्ता शामिल हैं। इनके अलावा 14 गणना पर्यवेक्षक, 14 गणना सहायक और 14 माइक्रो आब्जर्वर भी मौजूद हैं। सीआरपीएफ और स्थानीय पुलिस फोर्स भी अलग से है। मतगणना के दौरान डाक्टरों की टीम भी तैनात है जो प्रवेश करने वाले लोगों का चैकअप कर रही है और मास्क, सेनिटाइजर व ग्जब्ज उपलब्ध करा रही है। कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए मतगणना कराई जा रही है।

Exit mobile version