Sunday, May 17, 2026
Latest:
Sports

Live Cricket Score, IND vs AUS 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त ले चुकी मेजबान भारत आज असम क्रिकेट संघ (एसीए) के नवनिर्मित बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले दूसरे टी-20 मैच में उतरेगी तो उसकी कोशिश सीरीज में अजेय बढ़त लेने की होगी। भारत ने पहले मैच में ऑस्ट्रेलिया को नौ विकेट से हराते हुए 1-0 की बढ़त ले ली है। बल्लेबाजी आक्रमण की जिम्मेदारी पूरी तरह से कप्तान विराट कोहली, शिखर धवन, रोहित शर्मा, महेंद्र सिंह धोनी पर होगी। वहीं, निचले क्रम में मनीष पांडे, केदार जाधव और हार्दिक पांड्या पर टीम को मजबूत स्कोर प्रदान करने का भार होगा। कोहली इस मैच में तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को अंतिम एकादश में मौका दे सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार का खेलना तय है। स्पिन में कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल के ऊपर टीम का भार होगा। कुलदीप ने पिछले टी-20 में अच्छा प्रदर्शन किया था।

वहीं, मेहमान ऑस्ट्रेलिया के नियमित कप्तान स्टीव स्मिथ के सीरीज से बाहर होने के बाद और ग्लेन मैक्सवेल के फॉर्म में ना होने के कारण टीम की बल्लेबाजी का पूरा भार कार्यवाहक कप्तान डेविड वार्नर और उनके साथ पारी की शुरुआत करने वाले एरॉन फिंच पर आ गया है। बड़ा स्कोर करने या बड़ा लक्ष्य हासिल करने के लिए इन दो बल्लेबाजों में से किसी एक का अंत तक रहना ऑस्ट्रेलिया के लिए जरूरी हो गया है। गेंदबाजी में नाथन कल्टर नाइल वनडे के बाद टी-20 में ऑस्ट्रेलिया के लिए कारगर साबित हुए हैं। उनके अलावा कोई और गेंदबाज अपनी छाप नहीं छोड़ सका है। लेग स्पिनर एडम जाम्पा से टीम को उम्मीदें हैं, लेकिन उनका जादू अभी तक देखने को नहीं मिला है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

One thought on “Live Cricket Score, IND vs AUS 2nd T20: सीरीज पर कब्जा जमाने उतरेगी टीम इंडिया

Leave a Reply