पीएम मोदी की अलग-अगल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू हो गई है। इस बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी। गुजरात में 54 नए मामलों की पुष्टि हुई है। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार राज्य में मरीजों की संख्या 432 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 1,593 टेस्ट हुए। इनमें से 1187 की रिपोर्ट नेगेटिव और 124 पॉजिटिव आई है। 282 सैपल्स का रिजल्ट आना बाकी है। अहमदाबाद 228 मामलों और बड़ोदरा 77 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस से 239 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7,447 मामलों की पुष्टि हो गई है। 6,565 लोगों का इलाज जारी है और 642 लोग ठीक हो गए हैं।
11:30 AM
पीएम मोदी की अलग-अगल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग
पीएम मोदी की अलग-अगल राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग शुरू हो गई है। इस बैठक में लॉकडाउन को आगे बढ़ाने को लेकर चर्चा होगी।
11:09 AM
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1,593 टेस्ट हुए
गुजरात में पिछले 24 घंटे में 1,593 टेस्ट हुए। इनमें से 1187 की रिपोर्ट नेगेटिव और 124 पॉजिटिव आई है। 282 सैपल्स का रिजल्ट आना बाकी है। अहमदाबाद 228 मामलों और बड़ोदरा 77 मामलों के साथ सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। गुजरात के स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी है।
10:54 AM
गुजरात में 54 नए मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार गुजरात में 54 नए मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में मरीजों की संख्या 432 हो गई है।
10:50 AM
रैपिड टेस्टिंग किट को लेकर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन का बयान
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने बताया कि शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बातचीत के दौरान केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने कहा था कि रैपिड टेस्टिंग किट अभी नहीं आई हैं। हमने उसी विक्रेता को ऑर्डर दिया है, जिसको केंद्रीय सरकार ने ऑर्डर दिया है। हमने इसके लिए केंद्र से अनुरोध किया है और डायरेक्ट ऑर्डर देने का भी आदेश दिया है।
10:31 AM
इंदौर में कोरोना वायरस के 14 और मामले सामने आए
शुक्रवार को इंदौर में कोरोना वायरस के 14 और मामले सामने आए। यहां मरीजों की संख्या 249 हो गई है। यहां अभी तक 30 लोगों की मौत हो गई है। 12 लोगों को कल अस्पताल से छुट्टी मिल गई। इंदौर के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO), डॉ. प्रवीण जडिया ने इसकी जानकारी दी है।
10:21 AM
दिल्ली को मिला 13500 पीपीई किट
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन के हवाले से समाचार एजेंसी एएनआइ ने जानकारी दी है। अब तक, 13500 पीपीई किट ट्रकों पर लादे जा रहे हैं और हमारे गोदामों में ले जाए जा रहे हैं।
10:02 AM
केरल में एक 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत
केरल में एक 71 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई है। यह शख्स कन्नूर के एक अस्पताल में भर्ती था। वह बहुत गंभीर स्थिति में था और उसकी किडनी काम नहीं कर रही थी। वह पिछले कुछ दिनों से वेंटिलेटर पर था। कोरोना से राज्य में तीसरी मौत है।
09:52 AM
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में पिछले तीन दिन में तीन लोगों की मौत
दिल्ली के चांदनी महल इलाके में कोरोना वायरस से पिछले तीन दिन में तीन लोगों की मौत हो गई है। यहां 102 लोगों में से 52 लोग संक्रमित पाए गए हैं। इलाका उन 30 जगहों में शामिल हो जो कंटेनमेंट जोन घोषित है।
09:31 AM
लखनऊ में तीन और मामलों की पुष्टि
लखनऊ में तीन और मामलों की पुष्टि हुई है। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) के आइसोलेशन वार्ड प्रभारी डॉ. सुधीर सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
09:17 AM
दिल्ली में 903 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार दिल्ली में 903 मामलों की पुष्टि हो गई है। 25 लोग ठीक हो गए हैं। 13 लोगों की मौत हो गई है।
09:14 AM
तमिलनाडु में 911 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार तमिलनाडु में 911 मामलों की पुष्टि हुई है। 44 लोग ठीक हो गए हैं और 8 लोगों की मौत हो गई है।
09:11 AM
महाराष्ट्र में 1,574 मामलों की पुष्टि- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार महाराष्ट्र में 1,574 मामलों की पुष्टि हो गई है। 188 लोग ठीक हो गए हैं। 110 लोगों की मौत हो गई है।
08:58 AM
झारखंड में तीन नए मामलों की पुष्टि
झारखंड में तीन नए मामलों की पुष्टि हुई है। रांची के हिंदपीरी में एक मामला सामने आया है। कोडरमा और हजारीबाग से अन्य 2 मामलों की पुष्टि हुई है। राज्य में कुल मामलों की संख्या 17 हो गई है। झारखंड के स्वास्थ्य सचिव नितिन मदन कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी है।
08:51 AM
पिछले 24 घंटे में और 1035 मामलों की पुष्टि
समाचार एजेंसी एएनआइ के अनुसार पिछले 24 घंटे में 40 लोगों की मौत हुई है और 1035 मामले सामने आए हैं। देश में अभी तक एक दिन में सबसे ज्यादा मामलों का आंकड़ा है।
08:42 AM
भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) के अब तक 7447 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा आज सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19) से 239 लोगों की मौत हो गई है। अब तक 7447 मामलों की पुष्टि हो गई है। 6,565 लोगों का इलाज जारी है और 642 लोग ठीक हो गए हैं।
08:28 AM
आगरा में अब तक 92 मामलों की पुष्टि
आगरा में कोरोना वायरस (COVID-19)के तीन और मामलों की पुष्टि हो गई है। जिले में अब तक कुल 92 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 81 लोगों का इलाज जारी है। आगरा के कलेक्टर और जिला मजिस्ट्रेट प्रभु एन सिंह ने इसकी जानकारी दी है।
07:58 AM
दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत
कोरोना वायरस (COVID-19) से दुनियाभर में 1लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है। वहीं 16 लाख से ज्यादा मामले सामने आ गए हैं। समाचार एजेंसी रायटर्स के अनुसार 214 देशों में कोरोना के मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 163 देशों में मौत का मामला सामने आ गया है। मरने वालों की संख्या सबसे ज्यादा इटली में है। यहां अभी तक 18,849 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत हो गई है।
07:45 AM
कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 30 हुई
शुक्रवार को 6 नए कंटेनमेंट ज़ोन जुड़ने से दिल्ली में कंटेनमेंट ज़ोन की संख्या बढ़कर 30 हो गई है। इन 6 जगहों में नबी करीम इलाका भी शामिल है, इस इलाके को सील कर दिया गया है और यहां पुलिस बल है।
07:39 AM
अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में अब तक 18,586 लोगों की मौत हो गई है। इटली में कोरोना वायरस से अब तक सबसे ज्यादा मौतें हुई हैं। यहां 18,849 लोगों की मौत हो गई है। अमेरिका में पिछले 24 घंटे में 35,098 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही यहां कुल अब तक 496,535 मामले सामने आ गए हैं।
07:24 AM
हरियाणा: पालम विहार सील
हरियाणा में कोरोना वायरस हॉटस्पॉट के रूप में चिन्हित गुरुग्राम के पालम विहार को सील कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग कर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कि है। वाहनों की सख्ती से जांच की जा रही है।
07:18 AM
औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामले
महाराष्ट्र के औरंगाबाद में कोरोना वायरस से संक्रमण के दो और मामले सामने आए हैं। जिले में कुल मामलों की संख्या 20 हो गई है। इसमें से एक व्यक्ति की मौत हो गई है और एक मरीज ठीक हो गया है। सिविल सर्जन डॉ. सुंदर कुलकर्णी ने इसकी जानकारी दी है।
07:10 AM
अमेरिका में एक दिन में 2000 से ज्यादा लोगों की मौत
समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार अमेरिका में एक दिन में 2,108 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस से एक दिन 2000 से ज्यादा लोगों की मौत का पहला मामला है।
07:03 AM
उत्तर प्रदेश में अब तक 431 मामले सामने आए
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार उत्तर प्रदेश में अब तक 431 मामले सामने आए हैं। इनमें से 32 लोग ठीक हो गए हैं और 4 लोगों की मौत हो गई है।
07:01 AM
दिल्ली में 898 मामलों की पुष्टि
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार दिल्ली में 898 मामले सामने आए हैं। इनमें से 25 लोग ठीक हो गए हैं और 13 लोगों की मौत हो गई है।
06:56 AM
महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मामले
कोरोना वायरस (COVID-19) की मार सबसे ज्यादा महाराष्ट्र पर पड़ी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में 1364 मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें से 125 लोग ठीक हो गए हैं और 97 लोगों की मौत हो गई है।
06:52 AM
राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे पीएम मोदी
सरकार ने कोरोना वायरस (COVID-19) को फैलने से रोकने के लिए कई कदम उठाए हैं। इसमें टेस्टिंग बढ़ाना शामिल है। इसके अलावा पीएम मोदी आज राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बातचीत करेंगे। इस दौरान अगले हफ्ते खत्म हो रहे लॉकडाउन को लेकर चर्चा हो सकती है।
06:50 AM
516 लोग ठीक हुए- स्वास्थ्य मंत्रालय
स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में 6,039 लोगों का इलाज जारी है और 516 लोग ठीक हो गए हैं। मंत्रालय द्वारा 10 अप्रैल 2020 शाम 5 बजे जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 896 मामले सामने आए।
