हरियाणा के अंबाला में 67 साल के कोरोना वायरस (COVID-19) से संक्रमित मरीज की मौत हो गई है। यह मरीज पोस्टग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एजुकेशन एंड रिसर्च (PGIMER) चंडीगढ़ में भर्ती था। अंबाला के सीएमओ डॉ. कुलदीप सिंह ने इसकी जानकारी दी है। राज्य में मरीजों की संख्या 43 हो गई है। कोरोना से राज्य में पहली मौत है। इससे पहले इंदौर में कोरोना वायरस के 12 नए मामले सामने आए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआइ के अनुसार मध्य प्रदेश में इसके साथ ही मरीजों की संख्या 98 हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (COVID-19)के अब तक 1,834 मामले सामने आ गए हैं। इनमें से 1,649 मरीजों का इलाज चल रहा है। 143 लोग डिस्चार्ज हो गए हैं। 41 लोगों की मौत हो गई है। विश्वा स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार 206 देशों में कोरोना वायरस के 8,27,419 मामले सामने आ गए हैं।40,777 लोगों की मौत हो गई है।
Related Articles
Kobra: पानी की टंकी खोलते ही उड़ गए मकान मालिक के होश- अंदर रेंग रहे थे 27 सांप के बच्चे, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
11 hours ago
Jaipur Factory Blast: जयपुर में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट, 3 की दर्दनाक मौत; 5 जिंदगी और मौत के बीच झुलस रहे, मलबे में तलाश जारी
13 hours ago
कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी को बड़ा झटका: UPEIDA का काम छिना, अब खुद CM योगी आदित्यनाथ संभालेंगे एक्सप्रेस-वे का जिम्मा; अखिलेश यादव का तीखा तंज
13 hours ago
Uttarakhand: खटीमा में दहेज और मेहर के विवाद में दुल्हन के पिता को आया हार्ट अटैक, मौत; गुस्से में बारातियों को बनाया बंधक, जमकर मारपीट
14 hours ago




