Site icon Yashbharat.com

LIVE Coronavirus News Updates: कोरोना से भारत में आज चार की मौत, 42 नए मामले आए सामने

corona pollution

भारत में लॉकडाउन के बाद भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक भारत में कोरोना वायरस से 13 लोगों की मौत हो गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार 24 घंटे के अंदर चार लोगों की मौत हो गई है। जबकि पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 649 हो गई है। इसमें से 42 लोग ठीक हो गए हैं। वहीं, श्रीनगर के हैदरपुरा में 65 साल के एक शख्स की कोरोना वायरस की वजह से मौत हो गई। मुंबई और ठाणे में कोरोना वायरस के 2 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। लखनऊ में चार लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोना वायरस से निपटने के लिए जन सेना चीफ पवन कल्याण ने प्रधानमंत्री राहत कोष में 1 करोड़ देने का ऐलान किया है। कोरोना वायरस को लेकर पल-पल की अपडेट के लिए लगातार हमारे साथ बने रहें…

Exit mobile version