LIVE Budget 2024 Live: 38 लाख किसानों को पीएम किसान संपदा योजना से फायदा मिला’, बजट भाषण में बोलीं वित्त मंत्री- ‘सबका साथ’ से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

LIVE Budget 2024 Live: 38 लाख किसानों को पीएम किसान संपदा योजना से फायदा मिला', बजट भाषण में बोलीं वित्त मंत्री- 'सबका साथ' से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला

LIVE Budget 2024 Live: 38 लाख किसानों को पीएम किसान संपदा योजना से फायदा मिला’, बजट भाषण में बोलीं वित्त मंत्री- ‘सबका साथ’ से 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला।  वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण संसद में अंतरिम बजट पेश कर रही हैं। यह बजट मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट है। वित्तमंत्री इस बार छठा बजट सदन में पेश कर रही हैं। मोरारजी देसाई के बाद सीतारमण ही दूसरी वित्त मंत्री हैं, जिन्हें छह बार बजट पेश करने का मौका मिला।

Union Budget 2024 Live: ’38 लाख किसानों को पीएम किसान संपदा योजना से फायदा मिला’
‘प्रधानमंत्री किसान संपदा योजना से 38 लाख किसानों को फायदा मिला है और 10 लाख रोजगार के अवसर उत्पन्न हुए हैं। उपज के बाद होने वाले नुकसान को रोकने के लिए भी योजनाओं पर काम हो रहा है। हम कृषि उपज होने के बाद की गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए निजी और सार्वजनिक क्षेत्र की भागीदारी मजबूत करेंगे। आत्मनिर्भर तेल बीज अभियान को मजबूत किया जाएगा। इसके तहत कृषि की नई प्रौद्योगिकी और कृषि बीमा को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी से जुड़े किसानों की भी मदद की जा रही है। राष्ट्रीय गोकुल मिशन जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं। मत्स्य संपदा को भी मजबूत किया जा रहा है। सी-फूड का उत्पादन दोगुना है। मत्स्य संपदा योजना के जरिए उत्पादकता को तीन से बढ़ाकर पांच टन प्रति हेक्टेयर किया जाएगा। रोजगार के 55 लाख नए अवसरों को उत्पन्न किया जाएगा। पांच समेकित एक्वा पार्क बनाए जाएंगे।’

Budget 2024 Live Updates: भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर बेहद अहम
संसद में बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘भारत-मध्य पूर्व-यूरोप कॉरिडोर भारत और दूसरे देशों के लिए भी एक परिवर्तनकारी कदम है।’ वित्त मंत्री ने कहा, ‘कोविड के बावजूद हमने पीएम आवास योजना (ग्रामीण) के तहत 3 करोड़ घर बनाने का काम पूरा हुआ। 2 करोड़ घर अगले 5 साल में और बनाए जाएंगे।’

Union Budget 2024 Live: ‘न्यूनतम सरकार, अधिकतम शासन दृष्टिकोण से प्रशासन किया’
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने अंतरिम बजट भाषण में कहा, ‘हमारी सरकार ने नागरिक प्रथम और न्यूनतम सरकार अधिकतम शासन दृष्टिकोण के साथ जवाबदेह, जन केंद्रित और विश्वास आधारित प्रशासन प्रदान किया है। अमृतकाल के लिए सरकार ऐसी आर्थिक नीतियों को अपनाएं जो टिकाऊ विकास, सभी के लिए अवसरों, क्षमता विकास पर केंद्रित रहेंगी। रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के साथ हम सुधारों का अगला चरण शुरू करेंगे। समय पर आर्थिक मदद, प्रासंगिक प्रौद्योगिकी, MSME को सशक्त बनाने जैसे पहुलओं पर नई नीतियों के जरिए काम होगा। हम ऊर्जा सुरक्षा पर भी काम करेंगे।’

Budget 2024 Live Updates: ’10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिलाओं को दिए गए’

संसद में अंतरिम बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, ‘पिछले 10 साल में 30 करोड़ मुद्रा योजना ऋण महिला उद्यमियों को दिए गए…ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत महिलाओं को 70% आवास महिलाओं को मिले हैं।’

Budget 2024 Live Updates: ‘लोग अच्छे से रह रहे हैं और अच्छी आमदनी कर रहे हैं’
‘औसत वास्तविक आमदनी 50 फीसदी बढ़ी है। महंगाई दर संभली हुई है। परियोजनाएं समय पर पूरी हो रही हैं। लोग अच्छे से रह रहे हैं और अच्छी आमदनी कर रहे हैं। बड़ी योजनाओं की प्रभावी तरीके से और समय पूरा किया जा रहा है। जीएसटी ने एक देश, एक मार्केट और एक टैक्स की धारणा को मजबूत किया है। आईएफएससी ने वैश्विक वित्तीय निवेश का रास्ता खोला है।’

Interim Budget 2024 Live: ‘गरीब का कल्याण, देश का कल्याण’
‘गरीब का कल्याण, देश का कल्याण, हम इस मंत्र के साथ काम कर रहे हैं। ‘सबका साथ’ के उद्देश्य के साथ हमने 25 करोड़ लोगों को विविध तरह की गरीबी से बाहर निकाला है। भारत को 2047 तक विकसित देश बनाने के लिए काम कर रहे हैं।’

Union Budget 2024 Live: महिलाओं, युवा, गरीब, अन्नदाता पर हमारा फोकस
वित्त मंत्री ने कहा, ‘पिछले 10 साल में हमने सबके लिए आवास, हर घर जल, सबके लिए बैंक खाते जैसे कामों को रिकॉर्ड समय में पूरा किया। 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दिया गया। अन्नदाताओं की उपज के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य बढ़ाया गया। पारदर्शिता के साथ संसाधनों का वितरण किया गया है। हम असमानता दूर करने का प्रयास किया है ताकि सामाजिक परिवर्तन लाया जा सके। प्रधानमंत्री के मुताबिक गरीब, महिलाएं, युवा और अन्नदाता, ये ही चार जातियां हैं, जिन पर हमारा फोकस है। उनकी जरूरतें, उनकी आकांक्षाएं हमारे लिए महत्वपूर्ण हैं।’

Budget 2024 Live Updates: सरकार ने सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के साथ काम किया

‘देश को नया उद्देश्य और नई आशा मिली। जनता ने सरकार को फिर बड़े जनादेश के साथ चुना। हमने दोगुनी चुनौतियों को स्वीकार किया और सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के मंत्र के साथ काम किया। हमने सामाजिक और भौगोलिक समावेश के साथ काम किया। ‘सबका प्रयास’ के मंत्र के साथ हमने कोरोना के दौर का सामना किया और अमृतकाल में प्रवेश किया। इसके नतीजतन हमारा युवा देश के पास अब बड़ी आकांक्षाएं, उम्मीदें हैं।’

Budget 2024 Live Updates: वित्त मंत्री ने बजट भाषण शुरू किया
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण पढ़ना शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री ने कहा ’10 वर्ष में अर्थव्यवस्था में काफी विकास हुआ है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसने तरक्की की है। जब वे प्रधानमंत्री बने, तब कई चुनौतियां मौजूद थीं। सबका साथ, सबका विकास के मंत्र के साथ सरकार ने इन चुनौतियों का सामना किया। जन कल्याणकारी योजनाएं और विकास के बूते हम लोगों तक पहुंचे।’

Union Budget 2024 Live: ‘यह अंतरिम बजट और इसकी कुछ सीमाएं हैं’
आईएमसी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष समीर सोमैया ने कहा ‘यह अंतरिम बजट है और इसकी कुछ सीमाएं हैं, लेकिन इससे सरकार की प्राथमिकताओं के बारे में अंदाजा हो जाएगा।

हमारे पास युवा जनसंख्या है और हमें उन्हें स्किल बनाने की जरूरत है। डिफेंस, स्पेस, कृषि क्षेत्र में स्टार्टअप बनाने की जरूरत है ताकि देश की अर्थव्यवस्था 6.5 प्रतिशत या इससे भी तेज रफ्तार से आगे बढ़ेगी।’

Budget 2024 Live Updates: बजट मंजूरी के लिए कैबिनेट बैठक शुरू
कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। कैबिनेट बैठक में ही अंतरिम बजट को मंजूरी दी जाएगी। बैठक में प्रधानमंत्री मोदी भी मौजूद हैं।

Budget 2024 Live Updates: संसद भवन पहुंचीं बजट कॉपियां
बजट की कॉपियां संसद भवन पहुंच चुकी हैं। फिलहाल उन्हें गाड़ी से उतारा जा रहा है।

राष्ट्रपति भवन पहुंची वित्त मंत्री
राष्ट्रपति भवन पहुंचीं वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात।

 

Union Budget 2024 Live: राष्ट्रपति भवन के लिए निकलीं वित्त मंत्री
वित्त मंत्री संसद भवन से राष्ट्रपति भवन के लिए निकल गईं हैं। जहां वित्त मंत्री राष्ट्रपति से बजट की मंजूरी लेंगी। इसके बाद सुबह 11 बजे संसद में उनका बजट भाषण होगा।

Exit mobile version