Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, शाह-नड्डा और राजनाथ सिंह भी शामिल
Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, शाह-नड्डा और राजनाथ सिंह भी शामिल

Live: पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा सदस्यता अभियान का आगाज, शाह-नड्डा और राजनाथ सिंह भी शामिल हुए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर दिया है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह समेत कई नेता मौजूद हैं।
https://facebook.com/BJP4India
व्यक्ति मिस्ड कॉल,
नमो ऐप,
वेबसाइट और
क्यूरआर कोड स्कैन
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता अभियान 2024 को लॉन्च करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तैयार हैं। इस अभियान के तहत, देश भर में कोई भी व्यक्ति मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके पार्टी का सदस्य बन सकता है ।
सदस्यता के लिए आवश्यक शर्तें
- कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है
- 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है
सदस्यता के लिए पात्र व्यक्ति
- कोई भी व्यक्ति जो भारतीय जनता पार्टी के सदस्य बनना चाहता है वह इस अभियान के तहत सदस्य बन सकता है।
भारतीय जनता पार्टी सोमवार को देश भर में अपना सदस्यता अभियान लॉन्च करने जा रही है, देश भर में शुरू हो रहे इस सदस्यता अभियान का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. पूरे देश में सत्ताधारी पार्टी बीजेपी के 18 करोड़ सदस्य हैं, जोकि सोमवार को शून्य पर आ जाएंगे और फिर एक नए सिरे से लोगों को सदस्य बनाने का काम शुरू होगा.
इस अभियान के तहत सबसे पहले खुद पीएम मोदी पार्टी के सदस्य बनेंगे, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाएंगे. इस अभियान के तहत अगर किसी को पार्टी का सदस्य बनना है तो वो घर बैठे ही ऑनलाइन मोड से सदस्य बन सकता है.
कौन बन सकता है सदस्य?
बीजेपी पार्टी का यह सदस्यता अभियान ऑनलाइन मोड पर शुरू किया जा रहा है. इस अभियान में मिस्ड कॉल, नमो ऐप, वेबसाइट और क्यूरआर कोड स्कैन करके कोई भी सदस्य बन सकता है. भारतीय जनता पार्टी में कोई भी व्यक्ति सिर्फ 6 साल ही पार्टी का सदस्य रह सकता है, 6 साल होने के बाद एक बार फिर से पार्टी का सदस्य बनाया जाता है. बीजेपी के इस मेगा अभियान में पीएम के 2 सितंबर को शपथ लेने के बाद, 3 सितंबर को मुख्यमंत्री भी शपथ लेंगे. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को 3 सितंबर को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी शपथ दिलाएंगे, मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव को भी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा सदस्यता दिलाएंगे.








