bharat v/s Afghanistan LIVE: अफगानिस्तान को मिला 225 रन बनाने का टारगेट

साउथैंप्टन। ICC Cricket World Cup 2019 India Vs Afghanistan Live Score साउथैंप्टन में विश्व कप 2019 का 28 वां मैच भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है। अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने अफगानिस्तान के सामने 225 रनों का लक्ष्य रखा है।

पहली पारी में भारत की ओर से रोहित शर्मा एक रन बनाकर ही आउट हो गए। उसके बाद जल्द ही के एल राहुल और विराट कोहली की साझेदारी भी टूट गई और केएल राहुल नबी की गेंद का शिकार हो गए। केएल राहुल के आउट होने के बाद पिच पर आए विजय शंकर भी 27वें ओवर में 29 बनाकर आउट हो गए। उसके बाद पारी संभाल रखे विराट कोहली भी नबी की गेंद का शिकार हो गए। उसके बाद धौनी, हार्दिक पांड्या, शमी और केदार जाधव भी जल्दी जल्दी चलते बने।

वर्ल्ड कप के 28वें मैच मेंशनिवार को भारत नेअफगानिस्तान के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया। हार्दिक पंड्या और केदार जाधव क्रीज पर हैं। कप्तान विराट कोहली ने वर्ल्ड कप में लगातार तीसरा अर्धशतक लगाया।वे 67 रन बनाकर आउट हुए। भारत के पांचोंविकेट स्पिनर ने लिए। इससे पहले इस वर्ल्ड कप में किसी स्पिनर ने भारत के किसी भी बल्लेबाज को आउट नहीं किया था।

कोहली ने राहुल-शंकर के साथ अर्धशतकीय साझेदारी की

भारत का पहला विकेट 7 रन पर गिर गया। इसके बाद राहुल और कोहली ने पारी को संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 64 रन था तब राहुल पवेलियन लौट गए। इसके बाद क्रीज पर आए विजय शंकर ने कोहली के साथ पारी को आगे बढ़ाया। दोनों ने तीसरे विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी की। टीम का स्कोर जब 122 था, तब शंकर पवेलियन लौट गए।

धोनी की धीमी पारी

पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे महेंद्र सिंह धोनी ने धीमी पारी खेली। उन्होंने 52 गेंद पर सिर्फ 28 रन बनाए। इस दौरान तीन चौके लगाए। धोनी का स्ट्राइक रेट 53.85 का रहा। उन्होंने केदार जाधव के साथ पांचवें विकेट के लिए 57 रन की साझेदारी की। इस साझेदारी में दोनों ने मिलाकर कुल 84 गेंदें खेलीं।

ऐसे गिरे भारत के विकेट

भुवनेश्वर की जगह मोहम्मद शमी टीम में शामिल

टीम इंडिया में चोटिल भुवनेश्वर कुमार की जगह मोहम्मद शमी को शामिल किया गया। अफगानिस्तान ने टीम में दो बदलाव किए थे।नूर अली जादरान और दौलत जादरान को टीम में से बाहर कर दिया। दोनों की जगह आफताब आलम औरहजरतउल्ला जजाई को टीम में शामिल किया।

अंक तालिका में भारत चौथे स्थान पर

अंक तालिका में भारतीय टीम चौथे और अफगान टीम 10वें स्थान पर है। टीम इंडिया 4 मैच में 3 जीत चुकी है। एक मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया था। टीम की नजर चौथी जीत पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम 5 मैच में एक भी नहीं जीत सकी।

Exit mobile version