Sunday, April 19, 2026
FEATURED

LIVE: 18 ही क्या 23 में भी सरकार बनेगी-अमित शाह

भोपाल। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के एक-दूसरे को चैलेंज करने के बीच भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ताल ठोककर कूद पड़े हैं।  अमित शाह ने राहुल गांधी को मध्य प्रदेश का चुनाव जीतकर दिखाने की खुली चुनौती दी है। उन्‍होने कहा कि एक करोड़ कार्यकर्ता हैं मप्र में, विजय पर शक नहीं इस बार सम्पूर्ण विजय का विश्‍वास है।

भाजपा को सत्ता भोगने की आदत नहीं है, भाजपा  के एक करोड़ कार्यकर्ता  सेवक के रूप में काम करते हैं। हमारे  65 लाख भी काम करते हैं तो कांग्रेस कहीं नही आएगी । 18 ही क्या 23 में भी सरकार बनेगी। कांग्रेस विभाजन की राजनीति कर रही है, जो ओछी है। इसमें उसे कुछ हांसिल नहीं होगा।

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने मिशन एमपी के तहत गुरुवार को भोपाल पहुंचे. राहुल गांधी के मध्य प्रदेश में इस बार चुनाव जीतने के बयान का जिक्र करते हुए अमित शाह ने तीखे हमले किए.

बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह ने कहा, ‘राहुल गांधी दूरबीन लेकर ढूंढते हैं फिर भी उन्हें कांग्रेस की जीत कही नजर नहीं आती है. आपको सपने कहां से आते हैं. मध्य प्रदेश तो भाजपा की संगठन का गढ़ है. मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा की सरकार अंगद के पैर की तरह है. उसे कोई उखाड़ नहीं सकता है.’

उन्होंने कमलनाथ और ज्योतिरादित्य सिंधिया पर तंज कसते हुए भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा कि राजा-महाराज को लेकर मैदान में उतरे हैं, डरने की जरूरत नहीं हैं. भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि एमपी में लड़ाई कॉर्पोरेट घराने और किसानों के बीच की है.

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply