मध्यप्रदेश

LIVE: राहुुल बोले- पित्राेदा को फोन कर कहा, 84 दंगे के बयान पर माफी मांगें

1984 सिख विरोधी दंगों के मामलेे पर सैम पित्रोदा द्वारा की गई टिप्पणी को राहुल गांधी ने गलत बताया। कहा कि पित्रोदा को ऐसी टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए और देश माफी मांगनी चाहिए।
पंजाब। पंजाब के खन्ना में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 1984 सिख विरोधी दंगों का मामला उठाया। उन्होंने मामले पर सैम पित्रोदा द्वारा की गई टिप्पणी को गलत बताया। कहा कि पित्रोदा को ऐसी टिप्पणी पर शर्म आनी चाहिए। उन्हें ऐसी टिप्पणी को लेकर देश से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने पित्रोदा को फोन कर देश से माफी मांगने को कहा है। बता दें, पीएम मोदी व अन्य विरोधी दल दंगों को लेकर दिए पित्रोदा के बयान पर कांग्रेस को लगातार घेर रहे थे।

पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर बरसे। कहा कि पांच साल पहले मोदी जी पीएम बने। तीन चार बड़े वादे किए, लेकिन एक भी वादे को पूरा नहीं किया। मोदी ने बेरोजगारी मिटाने का वादा किया था, लेकिन रोजगार वालों को भी बेरोजगार बना दिया। 56 इंच का सीने वाला कहता था सभी के खाते में 15 लाख आएंगे, लेकिन यह वादा भी पूरा नहीं हुआ। राहुल ने कहा कि नोटबंदी अगर काले धन के खिलाफ लड़ाई थी तो गरीब लाइन में क्यों दिखे।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की गरीबों के स्तर ऊंचा उठाने के लिए उन्होंने अर्थशास्त्रियों को बुलाया और न्याय स्कीम बनाई। कहा मोदी ने लाखों करोड़ रुपया अडानी, अंबानी जैसे कुछ उद्योगपतियों को दिया, लेकिन कांग्रेस सरकार गरीब के खाते में पैसे डालेगी। कांग्रेस पार्टी ने निर्णय लिया कि लाखों करोड़ रुपया 5 करोड़ महिलाओं के खाते खाते में जाएगा और यह न्याय योजना के तहत हो पाएगा। कांग्रेस सरकार में आई तो गरीबोंं की जिंदगी बदल जाएगी। न्‍याय योजना गरीबोंं के लिए बहुत उपयोगी होगा। इसके तहत हर वर्ष गरीबों के खाते में 72 हजार रुपये आएंगे।

राहुल ने कहा कि नोटबंदी के बाद मोदी ने गरीबों व छोटे व्यापारियों की जेब से पैसा निकाला और अनिल अंबानी की जेब में पैसा डाल दिया, जबकि भारत की अर्थव्यवस्था इससे पूरी तरह से नष्ट हो गई। इससे बेरोजगारी पैदा हो गई। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि 22 लाख सरकारी नौकरियां खाली पड़ी हैं। 10 लाख युवाओं को पंचायतों में रोजगार मिलेगा, लेकिन पंचायत व्यवस्था को तो नरेंद्र मोदी की सरकार ने चौपट करके रख दिया।

राहुल ने कहा कि पंजाब हरित क्रांति का केंद्र रहा है। किसान देश को भोजन देता है। जहां भी हमारी सरकार बनी, वहां किसानों का कर्ज माफ किया गया। जो वादा किया उसे पूरा किया गया। हमने किसानों का कर्ज माफ करके दिखाया। यूपीए के समय एमएसपी बढ़ती रहती थी। मोदी ने फसलों का सही दाम नहीं दिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर देश का कोई किसान कर्जा न लौटने के लिए जेल में नहीं डाला जाएगा। प्रधानमंत्री देश का मालिक नहीं होता, बल्कि यहां का किसान, मजदूर, महिलाएं देश के मालिक होते हैं। राहुल ने कहा कि मोदी ने रेलवे बजट बंद किया, लेकिन हम रेल बजट के साथ-साथ किसान के लिए भी अलग से बजट पेश करेंगे। बजट में किसान को बता देंगे किया उसे क्या मिलेगा।

रैली को संबोधित करते हुए कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि विधानसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस घोषणा पत्र में किए गए वादों को एक-एक कर पूरा किया जा रहा है। कांग्रेस का मुख्य मुद्दा रोजगार है। राज्य में चार जॉब फेयर लगा चुके हैं। उन्होंने कहा कि वह एक महकमा बनाने जा रहे हैं, जो विदेश जाने वाले बच्चों की मदद करेगा। कैप्टन ने कहा कि मंडी गोबिंदगढ़ में 600 इंडस्ट्री थी, जो अकाली राज में 18 रह गई थी। कांग्रेस सरकार आने के बाद अब नई इंडस्ट्री पॉलिसी के चलते नई इंडस्ट्री भी आ रही हैं।

राहुल के आने से पहले ही कांग्रेस के विधायक और अन्य नेता यहां पहुंच चुके थे। मंच पर पार्टी प्रत्याशी डॉ. अमर सिंह, पूर्व मंत्री तेज प्रकाश सिंह कोटली, प्रचार कमेटी के चेयरमैन लाल सिंह, सांसद प्रताप सिंह बाजवा, विधायकों में लखवीर सिंह लक्खा, अमरीक सिंह ढिल्लो, कुलजीत सिंह नागरा, सुरजीत सिंह धीमान, गुरप्रीत सिंह जीपी, काका रणदीप सिंह के अलावा सतविंदर बिट्टी भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Back to top button