मध्यप्रदेश

LIVE: राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- रोहित वेमुला ने सरकार के दबाव में आकर आत्महत्या की

दतिया: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी आज से फिर एमपी के दो दिवसीय दौरे पर हैं। राहुल ग्वालियर-चंबल संभाग का दौरा करेंगे। वे इन दो दिनों में अलग-अलग जगहों पर 6 जनसभाएं और दो रोड शो भी करेंगे। राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के कई नेता भी मौजूद हैं।

बता दें कि ग्वालियर-चंबल में कुल 11 विधानसभा सीटें हैं। जिनमें से 9 सीटों पर भाजपा तो 2 सीटों पर कांग्रेस का कब्जा है। यही कारण है कोई भी पार्टी इस संभाग को अपने हाथ से नहीं जाने देना चाहती। इसी सोच को लेकर नौ अक्टूबर को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह भी यहां आए हुए थे। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को जमकर कोसा था।

 

LIVE अपडेट…

राहुल में मध्यप्रदेश की जनता को शेर बताते हुए राज्य में कांग्रेस की सरकार लाने का किया आग्रह
MP में जब कांग्रेस की सरकार बनेगी तो किसानों, बेरोजगारों के लिए सौगात लाएगी
राहुल ने जनता को बताया कांग्रेस सरकार की रीढ़ की हड्डी
पीएम मोदी ने अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहुल को भाई बुलाया लेकिन कभी किसानों को भाई नहीं बुलाया
पीएम मोदी मन की बात करते हैं लेकिन, कमजोर लोगों और महिलाओं के लिए उनके दिल में जगह नहीं है
रोहित वेमुला ने सरकार के दबाव में आकर आत्महत्या की
‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ अच्छा नारा था, लेकिन सच्चा नारा बेटी पढ़ाओ, और ‘बेटी को बीजेपी के MLA से बचाओ है’
महिलाओं के लिए बोले राहुल
कांग्रेस जनता से सवाल पूछकर सरकार चलाएंगी
आपको जो पैसा पीएम मोदी ने अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी, मेहूल चौकसी को दिया वो कांग्रेस आपको लौटाएगी
हर जिले में कांग्रेस की सरकार फूड प्रोसेंसिंग यूनिट लगाएगी
कर्नाटक में भी कांग्रेस ने 10 दिन के अंदर किसानों का पैसा माफ किया
कांग्रेस की सरकार आते ही 10 दिन में किसानों का कर्जा माफ होगा
पीएम मोदी ने आजतक किसी गरीब को रोजगार नहीं दिया
पीएम ने गरीब लोगों का पैसा लुटवा दिया
चौकीदार ने चोरी करवा दी
पीएम राफेल के मुद्दे पर कभी बात नहीं करते
अनिल अंबानी पर 30 हजार करोड़ का कर्जा है
मोदी सरकार ने 526 करोड़ का जहाज 1600 करोड़ में खरीदा
फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति ने खोला था कॉन्ट्रेक वापस लेने का राज
कहा- पीएम ने HAL से हवाई जहाज का कॉन्ट्रेक छीनकर अनिल अंबानी को दिया
राहुल ने राफेल डील को लेकर पीएम मोदी पर साधा निशाना
नीरव मोदी के भागने से पहले कांग्रेस ने पीएम को चिट्ठी लिखा थी, लेकिन फिर भी उन्होंने कुछ नहीं किया
विजय माल्या ने अरुण जेटली को सारी बात बताई थी, फिर भी जेटली पर कोई कार्रवाई नहीं हुई
राहुल बोले- मैंने पीएम के दफ्तर जाकर किसानों का कर्जा माफ करने की बात कही थी। इस पर उन्होंने चुप्पी साथ ली। उन्होंने जवाब में कुछ नहीं कहा
कांग्रेस ने किसानों का कर्जा माफ किया है
मोदी सरकार ने सिर्फ कर्जजार उद्योगपतियों का कर्जा माफ किया है
हम न्याय चाहते हैं, मैं जो भी कहता हूं न्याया के लिए कहता हूं
पीएम ने ये बोल कर देश का अपमान किया कि मेरे आने से पहले देश हाथी की तरह सो रहा था- राहुल
पीएम मोदी पर साधा निशाना
भारत की तरक्की का जिम्मेदार किसान है
कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी का संबोधन शुरू

भाजपा की सोच में खोट है- कमलनाथ
कांग्रेस किसानों और कर्ज माफ के बारे में सोचती है, और भाजपा उद्योगपतियों की जेब भरने के बारे में सोचती है
सरकार की सारी घोषणाएं मात्र एक जूमला
किसानों की आत्महत्या, बेरोजगारी, बलात्कार, महिला असुरक्षा, भ्रष्टाचार में MP नम्बर वन हैं
मंच से जनसभा को संबोधित कर रहे हैं कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ
दतिया में जनसभा स्थल पर पहुंचे राहुल गांधी, कुछ देर में करेंगे जनसभा
राहुल के साथ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया, दीपक बाबरिया, राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर, श्रीमति शोभा ओझा समेत कई नेता मौजूद रहे।

इसी मंदिर में राहुल गांधी के नाना और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के अनुरोध पर भारत-चीन युद्ध के समय देश की रक्षा के लिए मां बगलामुखी की प्रेरणा से 51 कुंडीय महायज्ञ कराया गया था।

शारदेय नवरात्र के छठवें दिन पीताम्बरा पीठ पहुंचे राहुल गांधी, अधिष्ठात्री देवी पीताम्बरा माता के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की
दतिया में पीतांबरा पीठ के करेंगे दर्शन, कार्यक्रमों में लेंगे हिस्सा
राहुल के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी हुए रवाना
राजमाता विजयाराजे सिंधिया एयरपोर्ट से दतिया के लिए हुए रवाना हुए राहुल

विशेष विमान से ग्वालियर पहुंचे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस नेताओं ने किया स्वागत

ये है राहुल गांधी का कल कार्यक्रम

राहुल गांधी मंगलवार 16 अक्टूबर को सुबह पौने ग्यारह बजे ग्वालियर फोर्ट स्थित गुरुद्वारा श्री दाता बंद छोड़ साहिब के दर्शन करेंगे।
दोपहर 12 बजे हेलिकॉप्टर से श्योपुर पहुंचकर वहां मेला ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।
वहां से सबलगढ़ पहुंचकर वहां मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे।
4:30 बजे जौरा के मंडी प्रांगण में जनसभा को संबोधित करेंगे।
शाम 5:45 बजे जौरा से बस पर सवार होकर 26 किलोमीटर लंबे मार्ग पर मुरैना तक रोड शो करेंगे।
शाम 6:45 बजे सड़क मार्ग से मुरैना से रवाना होकर 8:45 बजे ग्वालियर विमान तल पहुंचेंगे, जहां से विशेष विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Leave a Reply

Back to top button