Latest
LIVE: राज्यसभा में चीन मुद्दे पर बोले राजनाथ सिंह- सीमा पर तनाव रहेगा तो द्विपक्षीय रिश्तों पर असर आएगा

कोरोना काल में 14 सितंबर से शुरू हुआ मॉनसून सत्र गुरुवार को भी जारी है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ गतिरोध पर आज यानी गुरुवार को राज्यसभा में बयान दिया।
राजनाथ सिंह ने कहा कि चीन से सीमा का प्रश्न अब तक अनसुलझा है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि अगर एलएसी पर तनाव रहा तो रिश्ते मधुर नहीं सकते।
बॉर्डर पर तनाव रहेगा तो द्विपक्षीय रिश्तों पर असर आएगा। बता दें कि लोकसभा में राजनाथ सिंह पहले ही चीन की स्थिति पर बयान दे चुके हैं।
चीन के साथ सीमा विवाद मसले पर राज्यसभा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि हमारी सेना सीमा पर डटकर खड़ी है। 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में हमारे 20 जवान शहीद हुए। पीएम मोदी ने लद्दाख में जाकर जवानों का हौसला बढ़ाया।








