LIVE: बंगाल में 5 जिलों की 44 सीटों पर वोटिंग जारी, ‘कई बूथों पर BJP का हंगामा’

02 11 2020 live mp by elections voting 2020 pic 1 2020113 73243

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए 44 सीटों पर आज यानी शनिवार को वोटिंग हो रही है।

पांच जिलो की 44 सीटों पर वोटिंग सुबह सात बजे से शुरू हुई और यह शाम छह बजे तक जारी रहेगी। इस चरण में 373 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

चौथे चरण की वोटिंग के मद्देनजर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। किसी तरह की अप्रत्याशित घटना को रोकने के लिए केंद्रीय बलों की टीमें भी मुस्तैद हैं।

इस चरण में उत्तर बंगाल में कूचबिहार तथा अलीपुरद्वार जिलों तथा दक्षिण 24 परगना, हावड़ा और हुगली में 44 विधानसभा सीटों पर मतदान होगा। निर्वाचन आयोग ने 44 निर्वाचन क्षेत्रों में बनाए 15,940 मतदान केंद्रों में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (सीएपीएफ) की कम से कम 789 टुकड़ियों को तैनात किया है।

सीएपीएफ की सबसे अधिक 187 टुकड़ियों की तैनाती कूच बिहार में होगी जहां चुनाव प्रचार के दौरान हिंसा की छिटपुट घटनाएं देखी गई थी। ऐसी ही एक घटना में तृणमूल कांग्रेस के कथित समर्थकों ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष पर हमला किया था।

बंगाल में जारी चौथे चरण के लिए मतदान केबीच टीएमसी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि ‘सीतलकुची, नटलबारी, तुफानगंज और दिनहाटा में कई बूथों पर भाजपा के गुंडे बूथ के बाहर हंगामा कर रहे हैं और टीएमसी एजेंटों को बूथ में प्रवेश करने से रोक रहे हैं।’ टीएमसी ने चुनाव आयोग से आवश्यक कार्रवाई की मांग की है।

 

इसे भी पढ़ें-  संगरूर में मनरेगा का काम कर रहे 8 मजदूरों की मौत, आरोपी चालक ट्रेस; जल्द होगी गिरफ्तारी