Latestबिहार

LIVE: नीतीश कुमार ने सातवीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, तारकिशोर व रेणु ने भी ली शपथ

Nitish Kumar Oath Ceremony LIVE Updates: नीतीश कुमार ने सातवीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। 17वीं बिहार विधान सभा चुनाव के संपन्‍न होने के बाद आज नीतीश कुमार सातवीं बार मुख्‍यमंत्री बन गए हैं। शपथ ग्रहण समारोह राजभवन के राजेंद्र मंडप में शाम साढ़े चार बजे आयोजित किया गया है। नीतीश कुमार के साथ नए कैबिनेट के कई मंत्री भी शपथ ले रहे हैं। भाजपा के वरिष्‍ठ नेता तारकिशोर प्रसाद को विधानमंडल दल का नेता चुना गया है। उपनेता रेणु देवी को चुना गया है। इन्‍होंने भी आज शपथ ली है। भाजपा की ओर से खुद अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्ढा खासतौर पर शामिल होने के लिए दिल्ली से पटना जाएंगे। शपथ ग्रहण समारोह शाम 4.30 बजे होगा। माना जा रहा है कि भाजपा की ओर से दो डिप्टी सीएम शपथ ले सकते हैं। नाम फाइनल नहीं हैं, लेकिन ये दो नाम तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी हो सकते हैं। इस बीच, आज शपथ लेने वाले कुछ मंत्रियों के नाम भी चल पड़े हैं। हालांकि ये अभी अटकलें मात्र हैं। खबर है कि नीतीश कुमार खुद संभावित मंत्रियों को फोन करके शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए कह रहे हैं।

Back to top button