Site icon Yashbharat.com

LIVE: गुजरात में बड़ी जीत की ओर BJP, गांवों में भी पहुंची ‘आप’, कांग्रेस पस्त

images 60

Gujarat local body election results 2021: गुजरात में हुए नगर निकायों के चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। गुजरात की 81 नगरपालिकाओं, 31 जिला पंचायतों और 231 तालुका पंचायतों के लिए हुए चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं। इसके लिए आज सुबह से ही वोटों की गिनती हो रही है।

रविवार यानी 28 फरवरी को मतदान हुआ था और चुनाव में 60 प्रतिशत से ज्यादा वोटिंग हुई थी। गुजरात निकाय चुनाव में एक बजे तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक, कुल 8474 सीटों में से 2771 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायत की कुल 8474 सीटों में से भाजपा अब तक 2085 सीटें जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 602 सीटें गई हैं।

वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 15 सीटें गई हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी के 5 और अन्य के खाते में 42 सीटें गई हैं।तो चलिए जानते हैं गुजरात निकाय चुनाव से जुड़े सारे लेटेस्ट अपडेट्स…

वलसाड पंचायत चुनाव में बीजेपी को 18 सीटों पर जीत

वलसाड जिला पंचायत की कुल 38 सीटों में से अभी तक बीजेपी को 18 सीटों पर जीत मिल चुकी है। अन्य सीटों पर वोटों की गिनती जारी है।

Tue, 02 Mar 2021 02:01 PM

निकाय चुनाव में शानदार जीत की ओर बढ़ रही भाजपा

गुजरात निकाय चुनाव में एक बजे तक के जो नतीजे सामने आए हैं, उसके मुताबिक, कुल 8474 सीटों में से 2771 सीटों के नतीजे घोषित किए जा चुके हैं। नगर पालिका, जिला और तहसील पंचायत की कुल 8474 सीटों में से भाजपा अब तक 2085 सीटें जीत चुकी है, जबकि कांग्रेस के खाते में 602 सीटें गई हैं। वहीं, आम आदमी पार्टी के खाते में 15 सीटें गई हैं जबकि बहुजन समाज पार्टी के 5 और अन्य के खाते में 42 सीटें गई हैं।

  • नगर पालिका चुनाव में भाजपा के खाते में 803 सीटें तो कांग्रेस के खाते में 159 सीटें गई है।
  • जिला पंचायत में भाजपा को 246 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस को 55।
  • तालुका पंचायत में भाजपा को 1036 सीटें मिली हैं, जबकि कांग्रेस 388 सीटें जीतने में कामयाब रही है।
Exit mobile version