राष्ट्रीय

LIVE: कार्यभार संभालेंगे उद्धव, सचिवालय में CM की पुख्ता सुरक्षा-व्यवस्था

Live desk । मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे आज अपने पद का कार्यभार संभालने वाले हैं।इसको देखते हुए महाराष्ट्र सचिवालय में सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। वहीं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दक्षिण मुंबई में स्थित सरकारी आवास खाली करना शुरू कर दिया है। वहीं देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ नागपुर की एक स्थानीय अदालत ने समन जारी किया है। फडणवीस पर चुनावी हलफनामे में उनके खिलाफ 2 मामलों की जानकारी छुपाने का आरोप है। वहीं आज श्रीलंका के नव नियुक्त राष्ट्रपति गोताबाया राजपक्षे आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वह तीनों दिनों की भारत यात्रा पर हैं। पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान वह दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों के मुख्य बिंदुओं पर चर्चा करेंगे

Leave a Reply

Back to top button