Live: अमेरिका में मोदी मोदी, कुछ देर में 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे PM

ह्यूस्टन. प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प अब से कुछ देर बाद ह्यूस्टन के एनआरजी स्टेडियम में भारतीय समुदाय के 50 हजार लोगों को संबोधित करेंगे। स्टेडियम में मोदी पहुंच चुके हैं।
मोदी का स्वागत करने के लिए कई अमेरिकी सांसद स्टेज पर ही मौजूद रहे। स्टेडियम खचाखच लोगों से भरा है। ट्रम्प मैरीलैंड के एंड्रयूज एयरफोर्स से ह्यूस्टन के लिए रवाना हुए। ऐसा पहली बार होगा जब कोई अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसे कार्यक्रम में शामिल होंगे, जिसे दूसरे देश के प्रधानमंत्री संबोधित कर रहे हैं। ट्रम्प इस दौरान 30 मिनट तक भारत के साथ संबंधों पर बोल सकते हैं।
It surely will be a great day! Looking forward to meeting you very soon @realDonaldTrump. https://twitter.com/realdonaldtrump/status/1175781770974744579 …
Donald J. Trump✔@realDonaldTrump
Will be in Houston to be with my friend. Will be a great day in Texas! https://twitter.com/indiatoday/status/1175766383180648453 …
ह्यूस्टन में जबरदस्त भीड़ होगी- ट्रम्प
ट्रम्प से ह्यूस्टन रवाना होने से पहले डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा- इस मेगा इवेंट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अच्छा वक्त गुजरेगा। हम ह्यूस्टन रवाना हो रहे हैं। यहां एक बड़े और बेहतरीन स्टेडियम में हम होंगे, जो लोगों से भरा होगा। मोदी ने मुझसे यहां आने के लिए पूछा था और मैंने यह आमंत्रण स्वीकार किया। हम वाकई अच्छा वक्त गुजारेंगे। मैंने सुना है कि स्टेडियम में जबरदस्त भीड़ होगी।
कार्यक्रम का आयोजन टेक्सास इंडिया फोरम ने किया है। कार्यक्रम भारतीय समयानुसार रात 8:30 बजे शुरू हो गया। इससे पहले 400 से सांस्कृतिक कलाकारों ने 90 मिनट के इंटरटेनमेंट शो ‘वूवन’ में प्रस्तुति दी। इसमें भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लोगों के अनुभव को भी बायोग्राफिकल वीडियो क्लिप्स के जरिए दिखाया गया।









