katniLatest

नन्हे सनशाइनर्स ने क़्विज कम्पटीशन में दिखाया अपना हुनर

कटनी। सनशाइन अकादमी रायबाड़ा के बच्चो ने क़्विज कम्पटीशन में हिस्सा लिया स्कूल की पढाई के दौरान ही बच्चों को क़्विज की जानकारी दी गई जिसमे सभी बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया क़्विज एक प्रकार का खेल है और दिमागी कसरत है।

जिसमे बच्चे टीम के रूप में सवालों के सही जवाब देने का प्रयास करते हैं इस तरह की कम्पटीशन से बच्चों का सामान्य ज्ञान बढ़ता है बच्चों की योग्यता को बढ़ने में और ज्ञान प्राप्ति करने एवं मानसिक विकास के लिए इस तरह की प्रतियोगिताएं बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जो टीम जितने अधिक प्रश्नों के उत्तर देती है वह विजेता होती है इस प्रकार के आयोजन से बच्चों को टीम वर्क का महत्व बड़ी ही सरलता से समझाया जा सकता है जिससे बच्चों को समूह के साथ कार्य करने का प्रोत्साहन मिलता है।

इस प्रतियोगिता के आयोजन में चार टीम बनाई गई जिनके नाम टीम कुतुब मीनार, टीम ताज महल, टीम लाल किला और टीम इंडिया गेट रहे इन टीम्स के बीच में क़्विज कम्पटीशन हुआ सभी बच्चों ने क़्विज कम्पटीशन को बहुत एन्जॉय किया एवं भरपूर उत्साह के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया।

बच्चों की उत्साहवर्धक प्रस्तुति को देखकर समस्त शिक्षकों को हार्दिक प्रसन्नता हुई सभी शिक्षकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया के साथ सभी प्रश्नों के उत्तर देने का प्रयास किया बच्चों की उत्साहवर्धक प्रस्तुति को देखकर समस्त शिक्षकों को हार्दिक प्रसन्नता हुई सभी शिक्षकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया।

विद्यालय की समस्त शिक्षिकाओं ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम