
कटनी। सनशाइन एकेडमी रायबाड़ा में राखी मेकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया, जिसमे नन्हें बच्चों ने राखी के त्यौहार के महत्व को समझा बच्चों ने माचिस की तिल्ली,रंगबिरंगे कागज के टुकड़ों,रेशम के धागे और स्माइली फेश से बनाई मनमोहक राखियाँ इसमे बच्चों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया।
बच्चों ने मनमोहक राखियाँ बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदशर्न किया बच्चों को रक्षाबंधन के पर्व का महत्व बताया की यह भाई बहन के स्नेह का प्रतीक है यह त्यौहार भाई बहन के पवित्र रिश्ते को महबूत बनाता है स्कूल प्रांगण मे बहनों ने अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी।
भाइयों ने उपहार के रूप मे अपनी बहन को चोकलेट दी विद्यालय की निर्देशिका श्रीमति जूही जैन का इस एक्टिविटी को करवाने का उद्देश्य यह था की बच्चे त्यौहार के महत्व को समझे विद्यालय में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में शिक्षिकाओं ने बच्चों का सहयोग किया बच्चों को इतना उत्साहित और आनंदित देखकर शिक्षिकाओं को भी बड़ी प्रसन्नता हुई। साथ ही साथ स्कूल के सभी बच्चों को सरप्राइज गिफ्ट भी दिया गया।
सभी आनंद करते हुए बच्चे बहुत खुश दिखाई दिए सभी शिक्षकों ने बच्चों का भरपूर उत्साहवर्धन कर उन्हें प्रोत्साहित किया बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।








