katniLatest

नन्हे सनशाइनर ने स्केटिंग गतिविधि मे मचाई धूम

नन्हे सनशाइनर ने स्केटिंग गतिविधि मे मचाई धूम

कटनी। सनशाइन एकेडमी के छात्रों ने स्केटिंग एक्टिविटी में हर्षोल्लास के साथ भाग लिया। बच्चों ने स्केटिंग की टेक्नीक्स को सीखा।

बच्चों ने जाना की किस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखते हुए स्केटिंग की जाती है। बच्चों ने स्केटिंग एक्टिविटी को बहुत एन्जॉय किया पूल में जाने के लिए बच्चे बहुत ही एक्साइटेड दिखाई दिए। अभिभावकों ने अपने बच्चों को रंग बिरंगी स्केटिंग ड्रेस में तैयार करके भेजा। बच्चों ने रंग बिरंगी स्केटिंग ड्रेस पहनी हुई थी जिसमे वे बड़े ही सुन्दर दिख रहे थे। स्केटिंग एक्सपर्ट्स ने बच्चों को बच्चों को शुद्ध सुरक्षा गार्ड के साथ स्केटिंग करवायी गयी ।

साथ ही साथ स्केटिंग एक्सपर्ट्स स्केटिंग की शुरुआती तकनीक सिखाई। स्केटिंग एक बहुउद्देशीय एक्टिविटी है। जो बच्चों का मनोरंजन तो करती ही है साथ ही यह स्वस्थ्य के लिए बहुत लाभप्रद है। इससे शरीर को अच्छा व्यायाम मिलता है। बच्चों ने सुरक्षित स्केटिंग करना के तरीके भी सीखे।

बच्चों ने स्केटिंग एक्टिविटी में भी हिस्सा लिया इस एक्टिविटी का बच्चों ने भरपूर आनंद उठाया। बच्चों के उत्साह को देखकर सभी शिक्षिकाओं को बहुत प्रसन्नता हुई। बच्चों के बेहतर प्रदर्शन व उज्ज्वल भविष्य की कामना की शिक्षिकाओ के सहयोग से ये कार्यक्रम सफलता से शुभारम्भ हुआ।

इस अवसर पर स्कूल की वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Back to top button