Site icon Yashbharat.com

सनशाइन अकादमी के नन्हे छात्रों ने सीखा प्राथमिक चिकित्सा का प्रयोग

Screenshot 20250802 191521 Chrome

कटनी(यशभारत.काम)। सनशाइन अकादमी के शिक्षको ने पाठशाला में एक चिकित्सा प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमे छात्रों ने चिकित्सक और नर्स की भूमिका निभाई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को प्राथमिक चिकित्सा का महत्व समझाया। प्राथमिक चिकित्सा का ज्ञान शिक्षकों और छात्रों को अधिक सतर्क और सक्रिय बनाता है और उन्हें दुर्घटनाओं का प्रबंधन करने और घायलों का आकलन करने में सक्षम बनाता है। इस अवसर पर स्कूल की निर्देशिका श्रीमती जूही जैन और वाईस प्रिंसिपल श्रीमती शबनम अख्तर की उपस्तिथि रही, उन्होंने सभी बच्चों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Exit mobile version