liquor smuggling by bike बाइक से शराब की तस्करी करते दो गिरफ्तार। माधवनगर पुलिस ने मुखबिरों की सूचना पर राबर्ट लाइन क्षेत्र में दबिश देकर दो युवकों को मोटर सायकल से शराब की तस्करी करते गिरफ्तार किया है।
युवकों के पास से 24 हजार रूपए कीमती 300 पाव देशी प्लेन व मसाला शराब बरामद की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक रंगनाथ नगर थाना अंतर्गत भारत चौक झर्राटिकुरिया निवासी 22 वर्षीय आशु उर्फ आर्यन सिंह पिता लवकुश सिंह सोलंकी व मोहम्मद कामिल पिता मोहम्मद जमील मोटर सायकल में सवार की तस्करी कर रहे थे। मुखबिरों से सूचना मिलने पर पुलिस ने राबर्ट लाइन क्षेत्र में घेराबंदी करके दोनों को गिरफ्तार कर लिया। युवकों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है।











