फिटनेस फंडा

आइए जानते हैं ताजी हवा में हल्की पीली रोशनी आपको अंदर से कैसे देगी आनंद

1. मिलता है विटामिन डी

विटामिन डी हमारे शरीर के लिए बहुत ही आवश्यक होता है। यह हड्डियों को मजबूत बनाने के साथ ही इम्यूनिटी को भी बढ़ाता है। यह शरीर की सूजन को कम करता है। आपको विटामिन डी सूरज की रोशनी से ही मिल पाता है। खासतौर पर सुबह की रोशनी विटामिन डी पाने के लिए सबसे अच्छी रहती है।

2. आती है अच्छी नींद

सूरज की रोशनी आपके ब्रेन को अलर्ट रखती है। यह आपके स्लीप वॉक सर्किल को भी सुधारती है। अगर आप अनिद्रा की परेशानी से जूझ रहे हैं तो सूरज की रोशनी आपके लिए किसी दवा जैसा काम करेगी। साथ ही इससे आपको अच्छी नींद आने में मदद मिलती है। यह आपको समय पर जागने में भी मदद करती है।

आइए जानते हैं ताजी हवा में हल्की पीली रोशनी आपको अंदर से कैसे देगी आनंद

3. अच्छा होता है मूड

सूरज की रोशनी आपका मूड अच्छा करती है। जब सूरज की किरणें आंखों के माध्यम से ली जाती हैं तो इससे सेरोटोनिन नामक हार्मोन का स्राव बढ़ता है। जिसके कारण आप रिलैक्स होते हैं और मूड अच्छा होता है।

100W चार्जर के साथ launch हुआ 9 मिनट में चार्ज होने वाला One Plus 11R 5G Smartphone

4. फुल स्पेक्ट्रम लाइट

सूरज की रोशनी किसी थेरेपी की तरह है। इसमें आपको फुल स्पेक्ट्रम लाइट मिलती है। कुछ खास बल्ब भी इसे पाने में आपकी मदद कर सकते हैं। हालांकि सन लाइट आपको ज्यादा फायदा देगी। इससे आपकी फिजिकल और मेंटल दोनों ही हेल्थ में सुधार होगा। सुबह की यह लाइट आपके मूड को अच्छा बनाती है।

Back to top button