FEATUREDkatniLatestअंतराष्ट्रीयराष्ट्रीय

सीमा पार से सबक: भारतीय सेना ने पाक के आतंकी लॉन्च पैड्स किए नेस्तनाबूद

सीमा पार से सबक: भारतीय सेना ने पाक के आतंकी लॉन्च पैड्स किए नेस्तनाबूद

सीमा पार से सबक: भारतीय सेना ने पाक के आतंकी लॉन्च पैड्स किए नेस्तनाबूद। भारतीय सेना ने जम्मू के निकट एक महत्वपूर्ण ऑपरेशन में पाकिस्तान की एक अग्रिम चौकी और आतंकवादी लॉन्च पैड को नष्ट कर दिया है. सूत्रों के अनुसार, यह वही क्षेत्र था जहां से ट्यूब लॉन्च ड्रोन के माध्यम से भारत पर हमले किए जा रहे थे. इस कार्रवाई में वह लॉन्च साइट भी शामिल है, जिसका उपयोग आतंकवादी गतिविधियों के लिए ड्रोन भेजने के लिए किया जा रहा था. यह ऑपरेशन सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर सफलतापूर्वक अंजाम दिया गया.

सीमा पार से सबक: भारतीय सेना ने पाक के आतंकी लॉन्च पैड्स किए नेस्तनाबूद

शुक्रवार रात पाकिस्तान ने 26 शहरों पर ड्रोन हमले की कोशिश की, लेकिन भारत के मजबूत रक्षा प्रणाली के कारण सभी ड्रोन और मिसाइलें नष्ट हो गईं. हवा में भी कई ड्रोन और मिसाइलों को सफलतापूर्वक गिराया गया. जम्मू-कश्मीर और पंजाब के विभिन्न स्थानों पर विस्फोट की आवाजें सुनाई दीं.

Back to top button