katniLatestमध्यप्रदेश

राष्ट्रीय पुस्तक मेले में सुदर्शना की तीसरी कृति ‘मीरा–मुक्तामणि’ का लोकार्पण, साहित्यिक सम्मान

कटनी। राष्ट्रीय पुस्तक मेले के अंतर्गत आयोजित साहित्य महोत्सव कार्यक्रम में साहित्यकार सुदर्शना की तीसरी पुस्तक ‘मीरा–मुक्तामणि’ (मुक्तक काव्य संग्रह) का लोकार्पण गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह लोकार्पण हिंदी साहित्य महोत्सव के मंच पर विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ. नुसरत मेहंदी, डायरेक्टर उर्दू साहित्य अकादमी, संस्कृति विभाग मध्यप्रदेश शासन रहीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ. विकास दवे, निर्देशक साहित्य अकादमी मध्यप्रदेश शासन भोपाल, कृपा शंकर सह संयोजक राष्ट्रीय पुस्तक मेला उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता भारत विकास परिषद के संरक्षक श्री राकेश अग्रवाल थे। वहीं कैलाश चंद्र, क्षेत्र प्रचारक प्रमुख (मध्य क्षेत्र) के करकमलों से पुस्तक का लोकार्पण किया गया।
पुस्तक की समीक्षा डॉ. पारस जैन, डायरेक्टर कटनी डिग्री कॉलेज ने की। उन्होंने संग्रह की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि ‘मीरा–मुक्तामणि’ में 350 से अधिक मुक्तक संकलित हैं, जो प्रकृति, प्रेम, परिवार, रीति–रिवाज, परंपराएं, धर्म, त्यौहार और सामाजिक विघटन जैसे विविध विषयों को समेटे हुए एक सशक्त मुक्तक–मणि माला है।
लोकार्पण के उपरांत मुख्य अतिथि डॉ. नुसरत मेहंदी ने सुदर्शना को शाल ओढ़ाकर एवं श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के साहित्यिक प्रयास हिंदी साहित्य को समृद्ध करते हैं और समाज से सीधा संवाद स्थापित करते हैं।

इस अवसर पर सुदर्शना परिवार के संरक्षक सदस्य हीरामणि बरसैंया, अलका सरावगी, मंजुला दीक्षित, मीना खंडेलवाल, वंदना गेलानी, सुशीला शर्मा, अनीता वैश्य, अनीता सिंजारिया, रंजना गर्ग, रश्मि कनकने, सुनीता कनकने, अलका अग्रवाल, प्रीति सेन, आशु सुहाने, गीता पाठक सहित पदाधिकारीगण उपस्थित रहे। साथ ही हिंदी लेखिका संघ, ब्राह्मण महिला मंडल की अध्यक्ष डॉ. ऊषा राकेश कुमार पाण्डेय, उपाध्यक्ष डॉ. लक्ष्मी द्विवेदी, संस्कार भारती के अध्यक्ष अशोक तिवारी, महामंत्री राजेश बरसैंया, पुस्तक मेला आयोजक समिति, कार्यक्रम संयोजिका नीतू कनकने, अमित कनकने एवं नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों की गरिमामय उपस्थिति

Back to top button