Latest

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से बड़ा हादसा, 15 की मौत, हाई-लेवल जांच के आदेश

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर महाकुंभ जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 14-15 पर मची भगदड़ में कम से कम 15 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। दिल्ली के (LG) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस हादसे की पुष्टि की, हालांकि मृतकों की संख्या को लेकर उन्होंने कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने घटना पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए भीड़ नियंत्रण के लिए चार स्पेशल ट्रेनें चलाने की घोषणा की है। साथ ही, उन्होंने इस त्रासदी की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, स्टेशन पर भारी भीड़ और अव्यवस्था के कारण स्थिति बेकाबू हो गई, जिससे भगदड़ मच गई। प्रशासन और रेलवे अधिकारियों ने राहत और बचाव कार्य तेज कर दिया है। हादसे के बाद रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण को लेकर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।

Back to top button