किराया नहीं देने पर AAP के MP कार्यालय में मकान मालिक ने जड़ा ताला
भोपाल। किराया नहीं देने पर AAP के MP कार्यालय में मकान मालिक ने जड़ा ताला। जी हां आप के प्रदेश कार्यालय पर शुक्रवार सुबह मकान मालिक ने ताला लगा दिया। बताया जा रहा है कि पार्टी ने दो महीने का 50 हजार रुपये किराया जमा नहीं किया, तो मकान मालिक ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया।
आप पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रीना अग्रवाल ने बताया कि मुझे कोई जानकारी नहीं कि भोपाल सुभाष नगर में किराए से संचालित प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।
इसे दिल्ली विधानसभा में हुई आप की हार के असर के तौर पर देखा जा रहा है। आप के प्रदेश पदाधिकारी अलग-अलग दिखाई दे रहे हैं। अंदरुनी विरोध के स्वर उठने लगे हैं। प्रदेश पदाधिकारियों के बीच आपस में अंदरुनी विवाद दिखने लगा है।
इधर भोपाल जिला अध्यक्ष सीपी सिंह चौहान ने बताया कि हमारा जिला कार्यालय नरेला शंकरी जोड़ पर है। मुझे कोई ऐसी जानकारी नहीं है कि पार्टी का प्रदेश कार्यालय पर मकान मालिक ने ताला लगा दिया है।

