बिहारFEATUREDLatestराष्ट्रीय

तेज प्रताप पर लालू का कड़ा एक्शन, RJD से 6 साल के लिए बाहर

तेज प्रताप पर लालू का कड़ा एक्शन, RJD से 6 साल के लिए बाहर। लालू प्रसाद यादव ने हाल ही में अपने पुत्र तेज प्रताप यादव को राजद पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है. तेजप्रताप यादव ने एक महिला के साथ तस्वीर पोस्ट की, जिसके साथ उन्होंने दावा किया कि उनका 12 साल से प्रेम संबंध है. इस पोस्ट के बाद ये बड़ी खबर सामने आई है।

,बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ अजय आलोक ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये पूरी तरह से लालू यादव परिवार का आंतरिक मामला है और इसमें भारतीय जनता पार्टी की कोई राजनीतिक टिप्पणी करने की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने कहा कि लालू परिवार बिहार का प्रथम परिवार माना जाता है और इस तरह के आचरण से जनता की धारणा प्रभावित होती है. हालांकि, उन्होंने ये भी स्पष्ट किया कि यह फैसला बिहार की जनता के हित में नहीं लिया गया है। तेज प्रताप पर लालू का कड़ा एक्शन, RJD से 6 साल के लिए बाहर

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम