Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा… कार में सवार थे तीन संदिग्ध, लोगों ने इन्हें मरते हुए देखा,धमाके वाले कार का पुलवामा कनेक्शन; पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया

Lal Quila Blast: फिदायीन हमले की ओर इशारा… कार में सवार थे तीन संदिग्ध, लोगों ने इन्हें मरते हुए देखा

लाल किले के सामने हुए धमाका फिदायीन हमला बताया जा रहा है? दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों की शुरुआती जांच इस ओर इशारा कर रही हैं। स्थनीय लोगों का कहना है कि जिस कार में धमाका हुआ था उस कार में तीन लोग सवार थे। लोगों का ये भी कहना है कि उन्होंने इन संदिग्धों को जिंदा व मरते हुए देखा है। कार से अलग-अलग शरीर के चिथड़े उड़े थे। पुलिस व अस्पताल प्रशासन ने देर रात 20 घायलों की और 8 मृतकों की सूची जारी की है।

हमलावर क्या फिदायीन था, या फिर किसी और की कार में बम प्लांट किया गया था? शुरुआती तस्वीरों से जो नजर आया है, वह हैरान करने वाला है। क्योंकि जिस कार में धमाके की बात सामने आई है, उसके पास एक शख्स की बॉडी पड़ी मिली, जिसके चिथड़े उड़े हुए थे। पहचान करना मुश्किल हो रहा था। हालांकि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि उसी कार में धमाका हुआ या किसी और कार में, एनआईए-एनएसजी समेत तमाम एजेंसियां जांच में जुटी हुई है।

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल के एक अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में मौके पर मौजूद रहे कुछ प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके समय कार चल रही थी। उन्होंने कार में बैठे तीन लोगों को जिंदा भी देखा था। इसके बाद उन्होंने मरते व उनके शरीर के चिथेड़े उड़ते देखे हैं। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल, खुफिया विभाग व एनआईए इन लोगों से देर रात तक पूछताछ करने में लगी हुई थी।

पाकिस्तान में वायुसेना को अलर्ट किया
दिल्ली धमाके के बाद पाकिस्तान ने घबराहट में राजस्थान से लगी सीमा पर वायु सेना की पेट्रोलिंग शुरू करा दी। उसकी सशस्त्र सेनाओं के प्रमुखों ने एक इमरजेंसी बैठक की। वहीं, पीएम शहबाज शरीफ, एनएसए और डीजी आईएसआई के साथ देर रात तक बैठकें करते रहे।

उधर दिल्ली पुलिस ने UAPA के तहत केस दर्ज किया

लाल किला मेट्रो ब्लास्ट मामले में दिल्ली पुलिस ने UAPA (गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम कानून) की धारा 16 और 18, विस्फोटक अधिनियम और BNS की धाराओं के तहत कोतवाली थाने में केस दर्ज किया है।

ब्लास्ट वाली गाड़ी 3 घंटे पहले पार्क हुई थी
दिल्ली पुलिस के सोर्स के अनुसार, CCTV फुटेज से पता चलता है कि लाल किला मेट्रो स्टेशन पर विस्फोट वाली कार i20 ब्लास्ट से तीन घंटे पहले दोपहर 3:19 बजे से शाम 6:48 बजे तक पार्क की गई थी।

पुलिस फुटेज की जांच कर रही है ताकि पता लगाया जा सके कि गाड़ी किसने पार्क की और वापस ली।

जीतन राम मांझी बोले- आतंकियों की नजर दिल्ली पर थी

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा- आतंकवादियों की नजर लंबे समय से दिल्ली पर थी। घुसपैठ की खबरें थीं। आज उन्हें कामयाबी मिली। यह एक साजिश है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी बदला लेना चाहते हैं।

दिल्ली पुलिस के सूत्रों के अनुसार, यह आतंकी हमला हो सकता

न्यूज एजेंसी IANS ने दिल्ली पुलिस सूत्रों के हवाले से बताया, कार ब्लास्ट की प्रारंभिक जांच में इसे एक आतंकी हमला माना जा रहा है। यह हाई इंटेसिटी एक्सप्लोसिव फरीदाबाद में सोमवार दोपहर पकड़े गए एक मॉड्यूल से जुड़ा हो सकता है। इसमें विस्फोटक पदार्थों और रासायनिक तत्वों का मिश्रण इस्तेमाल किया गया। सुरक्षा एजेंसियां डॉ मुझम्मिल और डॉ आदिल से पूछताछ कर रही हैं। माना जा रहा है कि उनकी गिरफ्तारी के बाद यह धमाका जल्दबाजी में अंजाम दिया गया।

दिल्ली ब्लास्ट के बाद जारी हेल्पलाइन नंबर

दिल्ली पुलिस इमरजेंसी: 112 (24 घंटे, मिसिंग पर्सन बताने पर जांच की जाएगी)

दिल्ली पुलिस कंट्रोल रूम: 011-22910010 या 011-22910011

LNJP अस्पताल: 011-23233400 इमरजेंसी 011-23239249 (अस्पताल जाकर या फोन पर पूछताछ कर सकते हैं)

दिल्ली फायर सर्विस: 101

एम्बुलेंस: 102 या 108

AIIMS ट्रॉमा सेंटर: 011-2659440

05:17 AM11 नवम्बर 2025

जिस कार में धमाका हुआ, वह हरियाणा की

 

दिल्ली में i-20 कार में ब्लास्ट हुआ है, वह हरियाणा नंबर (HR 26-CE 7674) की है। यह कार गुरुग्राम RTO में मोहम्मद सलमान के नाम पर रजिस्टर्ड है।

कार के रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट से मिले एड्रेस के बाद गुरुग्राम पुलिस उसे ढूंढते हुए शांति नगर पहुंची। यहां मकान मालिक ने बताया कि सलमान 5 साल पहले जा चुका है। अब वह सोहना की एक सोसाइटी में रहता था। पुलिस उस सोसाइटी पहुंची तो सलमान सोता मिला। पूछताछ में उसने बताया कि डेढ़ साल पहले उसने यह कार दिल्ली में ओखला के रहने वाले देवेंद्र को बेच दी थी।

Exit mobile version