FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Ladli Behna Yojana: भाईदूज के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएगी शगुन राशि

Ladli Behna Yojana: भाईदूज के दिन लाड़ली बहनों के खाते में आएगी शगुन राशि

भोपाल। मध्य प्रदेश की लाडली बहनों के लिए बड़ी खुशखबरी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अब 23 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में 250 रुपए शगुन राशि ट्रांसफर करने जा रहे हैं। यह राशि भाईदूज के मौके पर दी जाएगी। इस शगुन के साथ प्रदेश की महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के तहत अब हर महीने 1500 रुपए मिलना शुरू हो जाएगा।

अक्टूबर की 1250 रुपए की किस्त पहले ही मिल चुकी

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अक्टूबर महीने की 1250 रुपए की नियमित किस्त पहले ही ट्रांसफर कर दी थी। अब 23 अक्टूबर को महिलाओं के खातों में अतिरिक्त 250 रुपए भेजे जाएंगे। इस तरह, अक्टूबर माह में कुल 1500 रुपए की राशि लाड़ली बहनों को प्राप्त होगी।

नवंबर से अब हर महीने मिलेंगे 1500 रुपए

सीएम मोहन यादव ने दिवाली से पहले ही यह ऐलान किया था कि अक्टूबर से लाड़ली बहना योजना की राशि 1500 रुपए प्रति माह कर दी जाएगी। इस महीने यह राशि दो हिस्सों में ट्रांसफर हो रही है, जबकि नवंबर से हर महीने सीधे 1500 रुपए एक साथ महिलाओं के खातों में आएंगे।

1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को होगा फायदा

लाड़ली बहना योजना का लाभ फिलहाल 1.26 करोड़ से अधिक महिलाओं को मिल रहा है। जब यह योजना 2022 में शुरू हुई थी, तब महिलाओं को हर महीने 1000 रुपए मिलते थे। बाद में इसे बढ़ाकर 1250 रुपए किया गया और अब राशि बढ़कर 1500 रुपए प्रति माह हो गई है।

रक्षाबंधन के बाद अब भाईदूज पर भी शगुन

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रक्षाबंधन के अवसर पर भी महिलाओं को 250 रुपए शगुन के रूप में ट्रांसफर किए थे। अब भाईदूज पर भी यह परंपरा जारी रखते हुए महिलाओं को 250 रुपए अतिरिक्त दिए जा रहे हैं।

सिंगल क्लिक से होगा ट्रांसफर

सीएम मोहन यादव 23 अक्टूबर को सिंगल क्लिक के माध्यम से राशि ट्रांसफर करेंगे। इसके तहत प्रदेश की सभी लाड़ली बहनों के खातों में सीधे पैसा पहुंच जाएगा।

योजना से जुड़ी मुख्य बातें

  • अक्टूबर की किस्त: 1250 रुपए (पहले ही ट्रांसफर)
  • भाईदूज का शगुन: 250 रुपए (23 अक्टूबर को ट्रांसफर)
  • नवंबर से हर महीने: 1500 रुपए नियमित
  • कुल लाभार्थी: 1.26 करोड़ से ज्यादा महिलाएं

Back to top button